Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

दूसरी जाति के शख्स के साथ भाग गई थी महिला, फंदे से लटकी मिली तो परिवार ने शव लेने से कर दिया इनकार

बरगढ़ (ओडिशा) जिले में शुक्रवार को आत्महत्या करने वाली महिला का परिवार ने दूसरी जाति के प्रेमी के कारण शव लेने से इनकार किया। वह प्रेमी के घर के पीछे फंदे से लटकी मिली थी।

भारत

Mukul Kumar

Nov 01, 2025

dead
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (Photo-IANS)

ओडिशा के बरगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शुक्रवार को एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। जिसका शव अपनाने से उसके परिवार के लोगों ने इनकार कर दिया।

पुलिस के हवाले से 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' ने बताया कि मृतका का दूसरी जाति के एक व्यक्ति के साथ संबंध था, जिसकी वजह से परिवार ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया।

कुछ साल पहले हुई थी महिला की शादी

यह घटना अट्टाबीरा पुलिस थाने के गोड़भोगा चौकी क्षेत्र के कुमेलसिंहा गांव की बताई जा रही है। मृतका की पहचान पिंकी बागरती के रूप में हुई है। वह टिकिरा इलाके की रहने वाली थी। कुछ साल उसकी पहले शादी हुई थी।

हालांकि, उसकी शादी नहीं चल पाई। वह इस साल की शुरुआत में अपने मायके लौट आई। जहां बाद में उसी गांव के एक व्यक्ति हिमांशु भुए के साथ उसका संबंध हो गया। वह दूसरी जाति का था।

प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला

लगभग एक हफ्ते पहले, पिंकी कथित तौर पर हिमांशु के साथ भाग गई थी। शुक्रवार को, दोनों हिमांशु के घर के पीछे एक पेड़ से लटके हुए पाए गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने शवों को जब्त कर लिया।

अट्टाबीरा पुलिस थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद, हिमांशु के परिवार ने उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वीकार कर लिया।

पिंकी के चार बच्चे हैं

वहीं, पिंकी के परिवार ने उसके शव को लेने से इनकार कर दिया। बाद में, स्थानीय सामाजिक संगठन के सदस्य उसका अंतिम संस्कार करने के लिए आगे आए।

संगठन ने गोड़भोग चौकी की कांस्टेबल अनीता लाकड़ा की उपस्थिति में पीपलमुंडा स्वर्गद्वार में पिंकी का अंतिम संस्कार किया। पिंकी के चार बच्चे हैं, जबकि हिमांशु के दो बेटे हैं।

ओडिशा में आत्महत्या की घटना

भद्रक जिले में इसी साल फरवरी में 22 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती (दोनों एक ही कॉलेज के छात्र) ने प्रेम विवाह की इच्छा पर परिवार की अस्वीकृति के बाद जहर खाकर आत्महत्या की। युवती गर्भवती थी।

इसके अलावा, इसी साल जुलाई में 25 वर्षीय इंजीनियर और उसकी 23 वर्षीय प्रेमिका ने स्कूटी से खुद को ट्रक के नीचे झोंक दिया। दोनों शादी के लिए राजी थे, लेकिन लड़की के परिवार ने विरोध किया।