
Woman beaten after argument with father-in-law (Photo - Patrika Graphics)
बिहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक बहू को अपने ससुर से बहस करना भारी पड़ गया। यह मामला पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जानकीनगर के मधुबन शर्मा टोला वॉर्ड 5 का है। 21 वर्षीय सुमन कुमारी नाम की महिला अपने पति गुलशन कुमार और ससुराल वालों के साथ रहती है। सुमन की एक मामूली सी बात पर अपने ससुर रामविलास से बहस हो गई और फिर मामला काफी बढ़ गया।
मामला बढ़ने पर पहले ससुर ने पहले अपनी बहू से गालीगलौज की। फिर ससुर, उसके एक अन्य बेटे और कुछ परिवार वालों ने सुमन के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने करीब आधे घंटे तक सुमन को डंडे से पीटा। इतना ही नहीं, उसे ज़मीन पर गिराकर भी ससुरालवालों ने डंडे बरसाए।
मामला बढ़ने पर आसपड़ोस के लोग भी जमा हो गए। ससुराल वाले बेरहमी से सुमन को पीटते रहे, लेकिन सभी लोग तमाशा देखते रहे। किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।
करीब आधे घंटे तक पिटाई के बाद सुमन को काफी चोट आई। उसे बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसने इलाज करवाया।
अस्पताल से सुमन सीधे पुलिस थाने पहुंची और उसकी पिटाई करने वाले ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस बात का पता चलते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश में जुट गई है।
Published on:
05 Dec 2025 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
