
Bihar Election Result Live: बिहार विधानसभा चुनाव की संदेश सीट पर दिलचस्प रूझान सामने आ रहे हैं। यहां पुष्पम प्रिया चौधरी की पार्टी द प्लुरल्स के प्रत्याशी सत्य प्रकाश आगे चल रहे हैं। पहले माना जा रहा था कि पूरे बिहार की तरह संदेश सीट पर भी मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच होगा।
हालांकि, जन सुराज पार्टी ने यहां पर चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की भरपूर कोशिश की। चुनाव-प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी खूब चला। इस बार इस सीट पर राजीव रंजन राज (जनसुराज), दीपू सिंह(राजद), राधा चरण साह(जदयू), सत्य प्रकाश, संजीत कुमार, मनमोहन सिंह, अजय कुमार पाठक, अभिषेक कुमार, मुकेश सिंह, संध्या कुमारी, समरजय सिंह उम्मीदवार हैं।
साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राजद प्रत्याशी किरण देवी ने बाजी मारी थी। तब इस सीट पर किरण देवी को 79599 वोट मिले। किरण देवी ने 64830 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीता।
Updated on:
14 Nov 2025 12:19 pm
Published on:
14 Nov 2025 10:08 am

