
पंजाब, दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर स्कूल बंद थे। 26 नवंबर के लिए अभिभावक और छात्रों के लिए जरूरी सूचना है। आज भी कुछ राज्यों में खास वजह स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 26 नवंबर को क्या है?
वैसे तो 26 नवंबर (26 November Ko Kya Hai) को कोई नेशनल त्योहार या पब्लिक हॉलिडे नहीं है। आज के दिन देश में बड़े पैमाने पर संविधान दिवस मनाया जाता है। जिसमें पब्लिक हॉलिडे नहीं होता है। इस दिन कई सारे एजुकेशनल इवेंट्स देखने को मिलते हैं।
आज यानी कि 26 नवंबर को कई जगहों पर लोकल विंटर वैकेशन की शुरुआत हो गई है। वहीं, कुछ राज्यों में भारी बारिश से बुरा हाल है। जिसके चलते स्कूल बंद रहेंगे।
जम्मू-कश्मीर के कश्मीर डिवीजन में आज ज्यादातर स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, जम्मू-कश्मीर स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने अपना फेज्ड विंटर वैकेशन शेड्यूल शुरू कर दिया है। प्री-प्राइमरी (बालवाटिका) क्लास की छुट्टी आज से ही शुरू होगी।
तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भी आज लगभग सभी स्कूल बंद रह सकते हैं। चेन्नई, तंजावुर और मयिलादुथुराई जैसे जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
अगर बारिश से गंभीर बाढ़ आती है या ट्रांसपोर्ट में दिक्कत होती है, तो डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर स्कूल बंद की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।
पंजाब और चंडीगढ़ में जो स्कूल कल (25 नवंबर) गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के लिए स्कूल बंद थे, आज वे फिर से खुल जाएंगे। 26 नवंबर को पंजाब और चंडीगढ़ में कोई भी छुट्टी नहीं है।
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भी आज सभी स्कूल खुल जाएंगे। स्कूल 25 नवंबर को बंद थे। अब नॉर्मल क्लास फिर से शुरू होंगी। संविधान दिवस पर 26 नवंबर को स्कूलों में खास कार्यक्रम आयोजिय होने की संभावना है।
बिहार, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में आज कोई छुट्टी नहीं है। इन राज्यों में स्कूल आम दिनों की तरह चलते रहेंगे। इसके अलावा, दक्षिण भारत में भी आज कोई त्योहार नहीं है। ऐसे में कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हमेशा की तरह आज क्लास चालू रहने की उम्मीद है।
तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में आज चक्रवात 'सेनयार' के प्रभाव से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तिरुवारुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुरै, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, पुदुच्चेरी और कराईकल में अत्यधिक वर्षा हो सकती है।
दक्षिणी तटीय जिलों जैसे तिरुनेलवेली, तूतुकुडी, रामनाथपुरम और कन्याकुमारी में भी मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। डेल्टा क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी है, जहां 24.4 सेमी से अधिक वर्षा की संभावना है। आज 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। ऐसे में आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Published on:
26 Nov 2025 06:47 am

