मानसून (Monsoon) का यह सीज़न देशभर के लिए काफी अच्छा रहा है। मानसून ने जब से देश में दस्तक दी है तब से जमकर बरस रहा है। मानसून की अच्छी रफ्तार से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हुई है। अच्छी बारिश से कई राज्यों में नदी, तालाब और बांध पूरी तरह से भर गए हैं। हालांकि अभी भी मानसून का असर बरक़रार है जिससे कई राज्यों में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने बताया कि मानसून ने करवट ले ली है जिससे 10, 11, 12, 13, 14, 15 और 16 सितंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) है।
उत्तरपश्चिम भारत में मानसून ने करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10, 11, 12, 13, 14, 15 और 16 सितंबर को राजस्थान और दिल्ली में कई जगह हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भी कई जगह रिमझिम बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार उत्तरीपूर्व भारत में 10, 11, 12, 13, 14, 15 और 16 सितंबर को मानसून की तेज़ रफ्तार देखने को मिलेगी। इससे मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह गरज के साथ भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह रिमझिम बारिश का भी अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र, गोवा, और कोंकण में कई जगह आज से अगले 7 दिन तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी और बिजली गरजने का भी अनुमान है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून का असर बरकरार है। इससे तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में कई जगह 10-16 सितंबर के दौरान जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जिलों में रिमझिम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और मध्य भारत में आज से अगले 7 दिन के लिए मानसून की रफ्तार तेज़ रहेगी। ऐसे में मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम और विदर्भ के कई इलाकों में 10, 11, 12, 13, 14, 15 और 16 सितंबर को भारी बारिश और कई इलाकों में हल्की/मध्यम बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तेज़ हवाओं और आंधी की भी संभावना है।
Updated on:
12 Sept 2025 11:23 am
Published on:
10 Sept 2025 10:22 am