मानसून (Monsoon) का यह सीज़न देशभर के लिए काफी अच्छा रहा है। मानसून की एंट्री से अब तक इसके असर से देशभर में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मानसून ने इस बार अच्छी रफ्तार दिखाई है जिससे देश के कई राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं। मानसून की अच्छी बारिश से न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, बल्कि कई राज्यों में नदी, तालाब और बांध भी पूरी तरह से भर गए हैं। अभी भी देश में मानसून का असर खत्म नहीं हुआ है, जिससे रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बरकरार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) के अनुसार मानसून फिर असर दिखाएगा। इससे अगले 96 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) है।
उत्तरपश्चिम भारत के कुछ राज्यों में मानसून फिर से असर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 96 घंटों में राजस्थान और दिल्ली में कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी कुछ जिलों में भारी बारिश तो कुछ जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून फिर असर दिखाएगा। इससे तमिलनाडु, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में कुछ जगह अगले 96 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 96 घंटों में मानसून पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में असर दिखाएगा। ऐसे में मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, सिक्किम, विदर्भ और ओडिशा के कई इलाकों में रुक-रूककर भारी बारिश होगी। इस दौरान कई इलाकों में रिमझिम बारिश भी होगी।
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार उत्तरीपूर्व भारत में भी मानसून अपना असर दिखाएगा। इससे मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह अगले 96 घंटों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश का भी अलर्ट है।
पश्चिम भारत में अभी भी मानसून की रफ्तार थमी नहीं है और अगले 96 घंटों में फिर मानसून का असर दिखेगा। इससे महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट और कोंकण में कई जगह गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश की भी संभावना है। इस दौरान आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है।
Updated on:
13 Sept 2025 03:11 pm
Published on:
13 Sept 2025 10:06 am