Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

मानसून मचाएगा तांडव: अगले 4 दिन धुआंधार बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए दी चेतावनी

IMD Heavy Rain Alert: IMD ने 1 से 4 अक्टूबर तक 10 राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है।

भारत

Devika Chatraj

Sep 30, 2025

भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि मानसून एक बार फिर हाहाकार मचाने के लिए तैयार है। देशभर में मानसून एक बार फिर बरसने वाला है। इससे अगले 4 दिन यानी कि 1 से 4 अक्टूबर को मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में धुआंधार बारिश की चेतावनी जारी की है। मानसून की विदाई से पहले निम्न दबाव क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनने से धुआंधार बारिश का दौर फिर शुरू होने का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है।

इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

राज्य/क्षेत्रअलर्टकब होगी बारिश
महाराष्ट्र (मुंबई, कोकण)रेड (अत्यधिक भारी)1-3 अक्टूबर
तेलंगानारेड1 अक्टूबर
आंध्र प्रदेश (तटीय)ऑरेंज (भारी)1-4 अक्टूबर
ओडिशारेड2-4 अक्टूबर
गुजरात (सौराष्ट्र, कच्छ)येलो (भारी)30 सितंबर-2 अक्टूबर
तमिलनाडुऑरेंज1-3 अक्टूबर
कर्नाटक (आंतरिक)येलो30 सितंबर (जारी)
पूर्वोत्तर (असम, मेघालय)ऑरेंज1-4 अक्टूबर
छत्तीसगढ़रेड30 सितंबर-2 अक्टूबर
पश्चिम बंगाल (उप-हिमालयी)ऑरेंज1-3 अक्टूबर

इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

अगले 4 दिन राजस्थान और यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान उत्तराखंड, दिल्ली, केरल में भी कई जगह तेज़ बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी, तेज़ हवाएं और बादल गरजने की भी चेतावनी दी गई है।