मानसून (Monsoon) ने जब से देश में दस्तक दी है, तब से ही कई राज्यों में जमकर बरस रहा है। देशभर में कई राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से तो राहत तो मिली ही है, साथ ही नदियों, तालाबों और बांधों में पानी का लेवल भी बढ़ा है। देश में मानसून की रफ्तार अभी भी बरकरार है, जिससे रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला भी बना हुआ है। कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई जिससे बाढ़, बादल फटना जैसी घटनाएं भी देखने को मिली हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि मानसून की तेज़ रफ्तार बनी रहेगी और अगले 72 घंटों में देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी।
राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद से ही इसका अच्छा असर देखने को मिला है। राज्य में मानसून की अच्छी रफ्तार से कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है और अभी भी इसका सिलसिला बरकरार है। राजस्थान में अभी मानसून की रफ्तार बनी रहेगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान में अगले 72 घंटों में राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कई जगह आंधी, बिजली गरजने का भी अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में अगले 72 घंटों के दौरान हल्की बारिश का भी अनुमान है।
देश की राजधानी दिल्ली में मानसून के सीज़न की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मानसून में तेज़ी देखने को मिली। इस वजह से दिल्ली में रुक-रूककर अच्छी बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 72 घंटों में दिल्ली में अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज़ हवाओं और आंधी चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में मानसून की तेज़ रफ्तार बरकरार रहने का अलर्ट जारी किया है। इससे देश के कई राज्यों में अगले 72 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश होगी। अगले 72 घंटों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण में कई जगह अगले 72 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में अगले 72 घंटों में भारी बारिश होने का अलर्ट है। मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह अगले 72 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 72 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में भी कई जगह तेज़ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार देशभर में कई राज्यों में अगले 72 घंटों के दौरान बिजली, तेज़ हवाओं और आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसमें उत्तरपश्चिम भारत, पूर्वी और मध्य भारत, पश्चिम भारत, दक्षिण भारत, उत्तरीपूर्व भारत के कई क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान रिमझिम बारिश का भी अनुमान है।
Updated on:
08 Sept 2025 07:40 pm
Published on:
08 Sept 2025 03:03 pm