
मानसून (Monsoon) के इस सीज़न में देशभर में काफी अच्छी बारिश देखने को मिली। मानसून के दौरान जमकर बादल बरसे और कई राज्यों में शानदार बारिश हुई और पुराने कई रिकॉर्ड्स पानी में बह गए। मानसून के सीज़न में लगातार बारिश से मौसम भी अच्छा रहा और लोगों को गर्मी से निजात मिली। अब मानसून के जाने के बाद मौसम का रुख बदल गया है जिससे कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि अभी भी कई राज्यों में बारिश हो रही है। अब मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 22, 23, 24 और 25 नवंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
केरल में सबसे पहले मानसून के दस्तक देने के बाद जमकर बादल बरसे। अब इसके जाने के बाद भी ऐसा लग रहा है जैसे इसका असर बना हुआ है। केरल में अब मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है कि 22, 23, 24 और 25 नवंबर को भारी बारिश होगी। इस दौरान बिजली गरजने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की भी संभावना है।
मानसून का इस बार का सीज़न आंध्रप्रदेश के लिए काफी अच्छा रहा और अच्छी बारिश हुई। मानसून के जाने के बाद भी आंध्रप्रदेश में बारिश पर ब्रेक नहीं लगा है। आंध्रप्रदेश में अब मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राज्य के तटीय क्षेत्रों में 22, 23, 24 और 25 नवंबर को जमकर बदल बरसेंगे।इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।

मानसून के दौरान तमिलनाडु में भी जमकर बादल बरसे और अभी भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु में अब मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में राज्य के कई जिलों में 22-25 नवंबर को भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा भी चलेगी और साथ ही बिजली गरजने की भी संभावना है।
मानसून के जाने के बाद भी कुछ अन्य जगहों पर भी अब मौसम फिर तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार 22, 23, 24 और 25 नवंबर को अंडमान-निकोबार, यनम, रायलसीमा, लक्षद्वीप और माहे में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है।
राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में मानसून के सीज़न में जमकर बादल बरसे। मानसून के जाने के बाद भी कुछ समय बारिश हुई, लेकिन अब ठंड ने दस्तक दे दी है। मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा जैसे राज्यों में भी ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में 22, 23, 24 और 25 नवंबर को तापमान में हल्की गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ेगा।
Updated on:
21 Nov 2025 08:25 pm
Published on:
21 Nov 2025 04:43 pm

