4 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम फिर लेगा करवट: 4 और 5 दिसंबर को इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: अब मौसम फिर करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 4 और 5 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Dec 03, 2025

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert by IMD

मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न देशभर के लिए काफी शानदार रहा और जमकर बादल बरसे। भारी बारिश से कई राज्यों में नए रिकॉर्ड्स बन गए। मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली क्योंकि मौसम अच्छा रहा। हालांकि मानसून के बाद अब कई राज्यों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है, लेकिन कई राज्यों में ऐसा लग रहा है जैसे मानसून का असर अभी भी बना हुआ है और बारिश का सिलसिला जारी है। अब मौसम फिर करवट लेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश के कई राज्यों में 4 और 5 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

केरल में मानसून ने सबसे पहले एंट्री ली थी लेकिन अभी भी ऐसा लग रहा है कि राज्य में मानसून का असर बना हुआ है। केरल में अब मौसम फिर करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 4 और 5 दिसंबर को केरल में भारी बारिश होगी। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?

तमिलनाडु में भी मानसून के दौरान शानदार बारिश हुई और अभी भी बारिश का दौर बरकरार है। तमिलनाडु में अब मौसम फिर करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 4 और 5 दिसंबर को तमिलनाडु में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान बिजली गरजने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।


इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कुछ अन्य राज्यों और क्षेत्रों में भी अब मौसम फिर करवट लेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 4 और 5 दिसंबर को कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और माहे में भारी बारिश होगी।

राजस्थान में मौसम का क्या रहेगा हाल?

राजस्थान में मानसून में हर बार से ज़्यादा बारिश हुई, लेकिन अब ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान में 4 और 5 दिसंबर को रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी।

दिल्ली में कैसी रहेगी मौसम की स्थिति?

दिल्ली में भी मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई, लेकिन अब ठंड दस्तक दे चुकी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली में 4 और 5 दिसंबर को तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहेगा। दिन के समय धूप रहेगी।