Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

मौसम ने फिर ली करवट: अगले 48 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, झमाझम बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारत

Tanay Mishra

Nov 24, 2025

Heavy rain alert
Heavy rain alert issued by IMD

मानसून (Monsoon) का इस साल का सीज़न शानदार रहा। देशभर में मानसून के दौरान शानदार बारिश हुई। कई राज्यों में मानसून के सीज़न में झमाझम बादल बरसे और रिकॉर्डतोड़ भारी बारिश देखने को मिली। मानसून के जाने के बाद भी ऐसा लग रहा है जैसे कुछ राज्यों में अभी भी इसका असर बरकरार है। कई राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है। इसी बीच अपडेट आया है कि बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) में चक्रवाती तूफान सेन्यार (Cyclone Senyar) एक्टिव होने वाला है जिससे मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मानसून में शानदार बारिश के बाद अब चक्रवाती तूफान सेन्यार के एक्टिव होने से देश के कई राज्यों में मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 48 घंटे केरल, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। इस दौरान बिजली गरजने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं और धूल भरी आंधी चलने का भी अलर्ट है।

इन जगह झमाझम बरसेंगे बादल

चक्रवाती तूफान सेन्यार के एक्टिव होने से देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी मौसम ने करवट ले ली है। ऐसे में अंडमान-निकोबार, यनम, रायलसीमा, लक्षद्वीप और माहे में अगले 48 घंटे में झमाझम बादल बरसेंगे। इस दौरान बिजली गरजने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

राजस्थान, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान, दिल्ली में मानसून के सीज़न में भारी बारिश हुई। मानसून के जाने के बाद भी कुछ दिन तक जमकर बादल बरसे, लेकिन अब ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 48 घंटे में राजस्थान और दिल्ली में कई जगह तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। हालांकि दिन के समय धूप रहेगी।