
केरल चिड़ियाघर में आवारा कुत्तों ने दस हिरणों को मार डाला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
केरल में हाल ही में खुले एक नए चिड़ियाघर में भारी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। यहां त्रिशूर में हाल ही में शुरु हुए पुथुर प्राणी उद्यान नामक इस चिड़ियाघर में आवार कुत्ते घुस गए और उन्होंने हिरणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 10 हिरणों की मौत हो गई। इस चिड़ियाघर को खुले एक महीने से भी कम का समय हुआ था लेकिन उससे पहले ही यहां इतना बड़ा हादसा हो गया। 336 एकड़ में फैला यह चिड़ियाघर एशिया का दूसरा सबसे बड़ा भारत का पहला डिज़ाइनर चिड़ियाघर है। ऐसे में इस घटना ने इसकी तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सवाल खड़े कर दिए है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद इसके निरीक्षण और विस्तृत जांच के लिए वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. अरुण जकारिया के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार को चिड़ियाघर पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि हिरणों की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद ही सामने आ पाएगी। वहीं चिड़ियाघर के निदेशक नागराज से संपर्क करने पर उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।
राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा 28 अक्टूबर को ही इस चिड़ियाघर का उद्घाटन किया गया था। इसमें 23 खुले, प्राकृतिक दिखने वाले बाड़ों में 80 प्रजातियों के 534 जानवरों को रखने की व्यवस्था है। त्रिशूर में पहले से मौजूद चिड़ियाघर से जानवरों को एक एक कर के इस नए चिड़ियाघर में शिफ्ट किया जा रहा था। इस चिड़ियाघर ने हाल ही में पर्यटकों की एंट्री के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। वर्तमान में सिर्फ स्कूल और कॉलेज के बच्चों को ही इस चिड़ियाघर में जाने की अनुमति थी। आम लोगों के लिए यह चिड़ियाघर कब खुलेगा, इसकी तारीख़ अभी तक घोषित नहीं की गई थी।
पूर्ण रूप से संचालित होने से पहले ही इस चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आ गई है। इसके बाद से चिड़ियाघर प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे है। लोगों के सवालों पर चिड़ियाघर प्रशासन ने चुप्पी साधी हुई है और कोई भी जवाब नहीं दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि बार बार अनुरोध करने के बावजूद चिड़ियाघर प्रशासन ने इस घटना का सीसीटीवी फूटेज शेयर करने से भी मना कर दिया है। अब इस मामले की जांच के लिए वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम चिड़ियाघर पहुंची है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले पर से पर्दा उठ पाएगा।
Published on:
12 Nov 2025 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
