
Rain Alert: मानसून (Monsoon) की विदाई के बाद भी मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भारत के उत्तर-पश्चिमी, हिमालयी और दक्षिणी हिस्सों में अगले 48 घंटों (5-7 नवंबर) में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, त्रिपुरा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के लिए चेतावनी दी है।
IMD के अनुसार, यह नया पश्चिमी विक्षोभ 4 नवंबर से उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक दे चुका है, जो अगले दो दिनों तक सक्रिय रहेगा। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और केरल में 4-6 नवंबर तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से भारी बारिश होगी और तटीय इलाकों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा।
भारी बारिश से नदियों में जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन और जलभराव का खतरा है, खासकर हिमालयी क्षेत्रों और शहरी इलाकों में। IMD ने प्रभावित राज्यों के प्रशासन को सतर्क रहने और राहत कार्यों की तैयारी करने की सलाह दी है। नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक यात्रा टालें, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें और मौसम अपडेट्स पर नजर रखें।
Updated on:
05 Nov 2025 04:42 pm
Published on:
05 Nov 2025 04:41 pm

