Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

महागठबंधन के लिए प्रचार करने गए थे स्टालिन, हार हुई तो बोले- INDIA ब्लॉक के नेता…

Bihar Result: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जीत मिली है। आज चिराग पासवान सीएम नीतीश से मिलेंगे। जानिए स्टालिन ने नीतीश को बधाई देते हुए इंडिया ब्लॉक को क्या कह दिया...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। फोटो- IANS

Bihar Result:बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। NDA को 202 सीटें मिली हैं। विपक्ष पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। सीएम नीतीश कुमार एकबार फिर सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं। बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जदयू 85 सीटों पर जीती हैं। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने नीतीश को बधाई दी। इसके साथ ही, इशारों-इशारों में इंडिया ब्लॉक को संदेश भी दिया है।

नीतीश को दी जीत की बधाई

तमिलनाडु के सीएम और DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जीत की बधाई दी है। स्टालिन ने कहा कि नीतीश कुमार ने निर्णायक जीत हासिल की है और उन्हें उम्मीद है कि वे बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। स्टालिन ने तेजस्वी यादव की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने पूरे दिल से चुनाव अभियान चलाया।

इशारों-इशारों में कांग्रेस को दिया संदेश

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि कल्याणकारी योजनाएं, सामाजिक समीकरण, स्पष्ट राजनीतिक संदेश और आखिरी वोट तक की मैनेजमेंट चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। INDIA ब्लॉक के नेता अनुभवी हैं और वे इस संदेश को समझकर आगे की रणनीति बनाएंगे। माना जा रहा है कि उनका इशारा सीधे तौर पर कांग्रेस के लिए है। अगले साल यानी 2026 में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होना है। DMK कांग्रेस के साथ गठबंधन में है।

कांग्रेस, साल 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र व हरियाणा में बुरी तरह हारी। बिहार में भी महज 6 सीटों पर आकर सिमट गई। ऐसे में कांग्रेस की बार्गेनिंग पावर को और कमजोर करने के लिए स्टालिन ने यह संदेश दिया है। बता दें कि एमके स्टालिन भी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की तरफ से प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इसे इंडिया ब्लॉक की एकजुटता के तौर पेश भी किया था।

चिराग आज नीतीश से मिलेंगे

2020 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले लोजपा रामविलास को 18 सीटों का फायदा हुआ। 2020 में चिराग सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रहे थे। NDA की प्रचंड जीत के बाद चिराग पासवान आज सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को नए सरकार गठन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। नीतीश कुमार से मिलने के बाद चिराग पासवान सुबह 10:30 बजे अपनी पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे की राजनीतिक रणनीति और भूमिका पर महत्वपूर्ण घोषणा होने की संभावना है।