Bihar Politics: बिहार के जमुई में आयोजित एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश कुमार सरकार के मंत्री सुमित सिंह और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के बहस हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों के समर्थकों के बीच हाथापाई तक हो गई। कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही यह झड़प शुरू हुई, जिससे पूरा माहौल गरमा गया। पुलिस ने किसी तरह मामले पर काबू पाया।
पुलिस ने भीड़ को अलग कर मंच पर मौजूद नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाला। बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नाम रामनाथ ठाकुर और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता श्याम रजक मौजूद थे। दोनों नेताओं को सभा को संबोधित करना था, लेकिन मामला बिगड़ने के बाद दोनों नेता मौके से चले गए।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और JDU नेता श्याम रजक नाराज होते हुए कार्यक्रम स्थल से निकल गए। इसके बाद पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद भी अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए। हालांकि इस दौरान मंत्री सुमित सिंह कार्यकर्ताओं के साथ वहीं पर मौजूद थे।
कार्यक्रम के मंच पर मंत्री सुमित सिंह और पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के बीच बहस हो गई। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इसी बीच दोनों नेताओं के बीच ठन गई और सभी नेता मंच से उतरकर चलते बने। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शनिवार को बिहार के दौरे पर है। नड्डा ने पटना में बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे।
Published on:
13 Sept 2025 07:23 pm