
Bihar Elections Counting: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक रुझानों से तस्वीर साफ हो जाएगी। चुनाव आयोग ने सभी 38 जिलों के मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बिहार के परिणाम सिर्फ राज्य की सत्ता का फैसला नहीं करेंगे, बल्कि देश की राजनीति की भावी दिशा भी तय करेंगे।
दरअसल, केन्द्र की राजनीति में यह समय ‘गठबंधन’ का है। ऐसे में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के लिए यह निर्णायक होगा। ये नतीजे संसद के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले आ रहे हैं। अगर एनडीए फिर से जीतता है, तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों के लिए बड़ी राजनीतिक राहत होगी। इससे केंद्र की योजनाओं और भाजपा के चुनावी नैरेटिव को बल मिलेगा।
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा दम और आत्मविश्वास के साथ तैयारी में जुटेगी। वहीं इंडिया ब्लॉक के बाजी मारने से विपक्षी एकजुटता को ताकत मिलेगी।
NDA:
इंडिया
परिणामों से पहले ही पटना में नीतीश के पोस्टर लगने लगे हैं। जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय के बाहर एक पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फोटो के साथ लिखा है ‘टाइगर जिंदा है’।
| दल | सीटें जीती | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|
| भाजपा | 74 | 19.46 |
| जेडीयू | 43 | 15.39 |
| वीआईपी | 4 | 1.52 |
| हम | 4 | 0.79 |
| राजद | 75 | 23.11 |
| कांग्रेस | 19 | 9.48 |
| सीपीआई (माले) | 12 | 3.16 |
| सीपीआई | 2 | 0.83 |
| सीपीएम | 2 | 0.65 |
| एआईएमआईएम | 5 | 1.03 |
| बसपा | 1 | 1.49 |
| लोजपा | 1 | 5.66 |
'बिहार की जनता एनडीए सरकार को फिर से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। जब सत्ता विरोधी लहर होती है, तो मतदाता उत्साह में वोट डालने नहीं जाते हैं। चुनाव के दौरान राज्य में कोई ऐसी घटना नहीं हुई, जिससे पता चले कि यह सरकार समर्थक चुनाव था। मतदाताओं ने चुपचाप अपना वोट डाला है। एनडीए सरकार फिर से सत्ता में आ रही है।' - दिलीप जायसवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, बिहार
'बिहार की जनता को पूरा भरोसा है कि जनता की जीत होगी और महागठबंधन की सरकार बनेगी। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। सटीक पोल हमारे पक्ष में है, और यह शुक्रवार क दिखाई देगा जब बिहार की जनता अपनी जीत का जश्न मनाएगी।'- मृत्युंजय तिवारी, वरिष्ठ नेता राजद
Published on:
14 Nov 2025 06:29 am

