Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Bihar Election Results: राघोपुर में पिछड़ने के बाद तेजस्वी आए आगे, नौवें राउंड के बाद 4585 वोट की लीड

Bihar Election Results: राघोपुर में नौवें राउंड के बाद तेजस्वी लालटेन जलने लगी। लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव 4585 वोट से आगे चल रहे हैं। इससे पहले वे पीछे चल रहे थे।

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव (Photo-ANI)

Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम की गिनती जारी है। सबसे हॉट सीटों में एक राघोपुर में है, जहां आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार यादव हैं। राघोपुर में अब गेम पलट गया है। राघोपुर में नौवें राउंड के बाद तेजस्वी लालटेन जलने लगी। लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव 4585 वोट से आगे चल रहे हैं। इससे पहले वे पीछे चल रहे थे।

राघोपुर पर रोचक मु​काबला

आपको बता दें कि तेजस्वी से सतीश कुमार यादव 2020 के चुनाव में हार गए थे। इससे पहले सतीश ने इस सीट पर 2010 में राबड़ी देवी को 13,006 से पराजित किया था। इस जीत के बाद वे एक मजबूत नेता के रूप में उभरे थे। 2025 के इस चुनाव में राघोपुर का मुकाबला रोचक हो गया है। एक तरफ लालू यादव परिवार की परंपरागत सीट है, वहीं दूसरी ओर भाजपा की साख दांव पर लगी हुई है।

200 सीटों के करीब पहुंचा एनडीए

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने फिर से परचम लहराया है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 199 सीटों पर बढ़त हासिल की है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा ने दोपहर साढ़े 12 बजे तक 87 सीटों पर बढ़त बनाए रखी, जो सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी जदयू 79 सीटों पर आगे रही। एनडीए के अन्य घटक दलों में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 21, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को तीन सीटों पर बढ़त मिली।

31 सीटों पर आरजेडी आगे, जानें अन्य पार्टियों के हाल

वहीं, महागठबंधन को बिहार की जनता ने नकार दिया है। महागठबंधन की मुख्य पार्टी राजद को सिर्फ 31 सीटों पर बढ़त है, जबकि कांग्रेस फिलहाल 5 सीटों पर आगे है। अन्य घटक दलों में शामिल भाकपा-माले को छह, माकपा और भाकपा को एक-एक सीट पर बढ़त मिली है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) को चार और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट पर बढ़त हासिल है।