Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Bihar Election Result 2025: कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, जानें बिहार की जनता को लेकर क्या कहा

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद विपक्षी खेमे में हड़कंप है। महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल कांग्रेस और राजद के सूपड़ा साफ होने के बाद नेताओं की पहली प्रतिक्रियाएं सामने आ गई हैं।

rahul randhi
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Photo-IANS)

Bihar Election Result 2025: बिहार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। 2010 के बाद एनडीए ने इतनी बड़ी जीत बिहार में दर्ज की है। वहीं, राजद और कांग्रेस की ऐसी हालत भी बिहार में लंबे समय बाद हुई है। बिहार में जनता ने वोटों की ऐसी सुनामी चलाई कि महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया। बिहार में एनडीए की अभूतपूर्व जीत के बाद विपक्षी खेमे में हड़कंप है। महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल कांग्रेस और राजद के सूपड़ा साफ होने के बाद नेताओं की पहली प्रतिक्रियाएं सामने आ गई हैं।

राहुल गांधी बोले- चुनाव शुरू से निष्पक्ष नहीं था

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास जताया। यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई थी। कांग्रेस और INDIA गठबंधन इसकी गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र बचाने के प्रयासों को और प्रभावी बनाएंगे।'

आदित्य ठाकरे का सीधा आरोप: वोट चोरी हुई

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई से कहा, 'सबसे पहले मैं चुनाव आयोग का अभिनंदन करना चाहता हूं कि भाजपा के लिए जो प्रयोग किया, वह यशस्वी दिख रहा है। महिलाएं पैसों के लिए वोट नहीं देतीं। ये लोग वोट चोरी को न्यायोचित ठहराने के लिए महिलाओं को आगे कर रहे हैं।'

पप्पू यादव ने उठाया 20 हजार करोड़ का सवाल

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सवाल उठाया, 'क्या 20 हजार करोड़ रुपये में बिहार के वोट खरीदे जा सकते हैं? क्या अब रोजगार का मुद्दा बचेगा? नीतीश कुमार के विचारों का भाजपा से कोई मेल नहीं है। फिर भी यह जनादेश?'

विजेता खेमे में जश्न

एनडीए नेताओं ने जनता को नमन किया। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, 'यह मोदी-नीतीश पर जनता का अटूट विश्वास है।'

लखीसराय से विजयी भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी पर तंज कसा, 'तेजस्वी ने कहा था, लिखकर ले लो, विजय कुमार सिन्हा नहीं जीतेंगे। आज जनता ने उन्हें तमाचा मारा है।'

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, 'यह महिलाओं और डबल इंजन सरकार पर जनता का आशीर्वाद है।'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चुटकी ली, 'बिहार की जीत हमारी है, दीदी बंगाल अगली बारी है।'

जदयू के केसी त्यागी ने दावा पूरा किया, 'मैंने कहा था जदयू 80 से ज्यादा सीटें जीतेगी। नीतीश कुमार का मतलब सुशासन और बिहार में एनडीए सरकार है।'

ओवैसी ने सीमांचल को दिया मैसेज

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी 5 सीटों की जीत पर कहा, 'सीमांचल की जनता का शुक्रिया। हम इंसाफ की लड़ाई लड़ते रहेंगे। वहां स्कूल-हॉस्पिटल बनवाएंगे। बिहार का फैसला आवामी फैसला है, हम इसे स्वीकार करते हैं।'