Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Bihar Election 2025: मतदान से पहले राहुल गांधी ने बिहार के Gen-Z से की अपील, कहा- कल का दिन सिर्फ…

राहुल गांधी ने अपने एक संदेश में कहा, 'बिहार के मेरे युवा साथियों, मेरे Gen-Z भाइयों और बहनों, कल का दिन सिर्फ मतदान का दिन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है।'

rahul randhi
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Photo-IANS)

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवाओं, खासकर Gen-Z को संबोधित करते हुए एक भावुक अपील जारी की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो संदेश में गांधी ने बिहार के युवाओं को 'लोकतंत्र बचाने' की जिम्मेदारी सौंपी, साथ ही हरियाणा, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में कथित 'वोट चोरी' की साजिशों का जिक्र किया। यह अपील महागठबंधन की चुनावी रणनीति का हिस्सा लग रही है, जहां युवा मतदाताओं को सतर्क करने पर जोर दिया गया है।

राहुल गांधी की भावुक अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संदेश की शुरुआत ही भावुक रही: 'बिहार के मेरे युवा साथियों, मेरे Gen-Z भाइयों और बहनों, कल का दिन सिर्फ मतदान का दिन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है।' उन्होंने पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'यह सिर्फ आपका अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।' राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 'भयंकर वोट चोरी' का उदाहरण दिया, जहां उन्होंने दावा किया कि 25 लाख फर्जी वोट डाले गए। उन्होंने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी जिक्र किया, जहां 'इन लोगों ने जनता की आवाज दबाने की कोशिश की।' अब बिहार पर नजर होने की चेतावनी देते हुए कहा, 'कल बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचिए, महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट दीजिए। बूथ पर हर साजिश पर सतर्क रहिए।'

'आपके हाथ में है बिहार का भविष्य'

राहुल गांधी का कहना है कि बिहार का भविष्य आपके हाथ में है—'वोट चोरी, सरकार चोरी' की इस साजिश को हराइए। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए, अपने वोट से लोकतंत्र को बचाइए, बिहार को जगाइए। जय हिंद, जय बिहार। यह संदेश गांधी की दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आया, जहां उन्होंने 'H-फाइल्स' पेश कर चुनाव आयोग (ECI) और BJP पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, Gen-Z, आपका भविष्य चोरी हो रहा है। सत्य-अहिंसा से लोकतंत्र बहाल करो।

BJP का पलटवार: 'Gen-Z को भड़काने की कोशिश'

भाजपा ने राहुल गांधी की अपील को 'अराजकता भड़काने' वाला बताया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता बिहार चुनाव से ध्यान भटका रहे हैं। हरियाणा के आरोप बेबुनियाद हैं। Gen-Z राजवंशवाद के खिलाफ है। हरियाणा CM नायब सैनी ने 'H-फाइल्स' को 'फर्जी' करार दिया। ECI ने भी कहा, हरियाणा में शून्य अपीलें दाखिल हुईं। आरोप बिना सबूत के। BJP सांसद निशिकांत दुबे ने तंज कसा, Gen-Z नेहरू-इंदिरा-राजीव के बाद राहुल को क्यों बर्दाश्त करे?

बिहार में दो चरणों में मतदान

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में हो रहे हैं। वहीं, 14 नवंबर को परिणाम जारी किए जाएंगे। पहले चरण में 43 सीटों पर वोटिंग होगी। महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, वामपंथी) और NDA (BJP-JD(U)) के बीच कांटे की टक्कर है।