
बैंक हॉलिडे (File Photo)
RBI Bank Holiday: आरबीआई (RBI) के अनुसार, 5 से 9 नवंबर 2025 तक देश के अधिकांश बैंकों में लगातार 5 दिनों की छुट्टियाँ रहेंगी। ये अवकाश गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, नोंगक्रेम नृत्य, वांगाला उत्सव और कनकदास जयंती जैसे पर्वों के कारण हैं, जो विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर मनाए जाते हैं। 9 नवंबर को रविवार होने से साप्ताहिक अवकाश भी इसमें जुड़ जाएगा। पूरे नवंबर माह में कुल 11 बैंक छुट्टियाँ हैं, जिनमें वीकेंड भी शामिल हैं।
| तारीख | शहर/क्षेत्र | अवकाश का कारण |
|---|---|---|
| 5 नवंबर | ऐझॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर | गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, राहस पूर्णिमा |
| 6 नवंबर | शिलांग (मेघालय) | नोंगक्रेम नृत्य |
| 7 नवंबर | शिलांग (मेघालय) | वांगाला फेस्टिवल |
| 8 नवंबर | बेंगलुरु (कर्नाटक) | कनकदास जयंती + दूसरा शनिवार |
| 9 नवंबर | पूरे भारत में | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
सभी सार्वजनिक छुट्टियों में बैंक बंद नहीं होते हैं, ये राज्य और शहर पर निर्भर करती हैं। बैंक शाखाएँ बंद रहेंगी, लेकिन यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, एनईएफटी/आरटीजीएस और एटीएम चालू रहेंगे।
Published on:
04 Nov 2025 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
