Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Ram Navami Special : एक हमारे भगवान राम जो दुनिया भर में छाए, 7 करोड़ लोगों ने अपने नाम में ‘राम’ बसाए

Ram Navami Puja: राम नाम को लेकर हुए शोध से पता चला है कि दुनिया में 57.5 लाख लोगों के नाम राम भगवान के नाम पर हैं जबकि 7 करोड़ महिला-पुरुषों के नाम में कहीं न कहीं राम का नाम शामिल है। दुनिया में गांवों के नाम और कहां और किस देश में कितने राम नाम के लोग रहते हैं, इस बारे में पढ़िए अरुण कुमार की विशेष रिपोर्ट...

RamNavami 2025: दुनियाभर में 'राम' नाम की लोकप्रियता अदभुत है। भारत समेत तमाम देशों के लाखों लोगों का नाम भगवान राम (Bhagwan Ram) के नाम पर है या फिर उनके नाम में कहीं न कहीं राम जुड़ा है। आखिर ऐसा क्यों है? देश-दुनिया के कई अध्ययन बताते हैं कि राम का नाम परिपूर्ण है। 'राम' का नाम रक्षा कवच है। लोग अपने बच्चों के नाम में राम इसलिए भी जोड़ते हैं। चर्चित डेटा एजेंसी फॉरबियर्स डॉट इन ने राम के नाम पर कई अध्ययन किए हैं। उसके अनुसार, देश में सबसे लोकप्रिय नाम 'राम' (World's Most Popular Name is Ram) है। करीब 56 लाख 48 हजार लोगों का नाम 'राम' है। यानि देश में हर 245वें व्यक्ति का नाम 'राम' है। इसी प्रकार करीब 7 करोड़ महिला-पुरुष ऐसे हैं जिनके नाम में कहीं न कहीं राम जुड़ा है। इसी प्रकार पूरी दुनिया में 57 लाख 43 हजार से ज्यादा लोगों का नाम राम है। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के पश्चिम सनबंध गांव में पिछले 500 वर्षों से प्रत्येक पुरुष के नाम में 'राम' नाम आवश्यक रूप से जोड़ा जाता है।

तीन राज्यों में राम सर्वाधिक चर्चित नाम

देश में कुल राम नाम के लोग सर्वाधिक 22 लाख 41 हजार (31 फीसदी) लोग बिहार में हैं। वहीं, राजस्थान में 'राम' उपनाम रखने वाले 12 लाख 63 से ज्यादा लोग हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में 'राम' उपनाम रखने वाले कुल लोगों में से लगभग 10 फीसदी यानि 7 लाख 23 हजार लोग हैं।

14 हजार गांवों के नाम में 'राम'

जनगणना के लिए तैयार की गई सेंसस विलेज लिस्ट के अनुसार देश में सिर्फ 'रामपुर' नाम के सर्वाधिक 853 गांव हैं जो सबसे ज्यादा बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश में हैं। सिर्फ लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, केरल और तमिलनाडु में इस नाम से कोई गांव नहीं है। वहीं, देश के करीब 6 लाख 70 हजार गांवों में करीब 14 हजार गांव ऐसे हैं जिनके नाम में कहीं न कहीं 'राम' जुड़ा है।

पूरी दुनिया में 'राम' का नाम

दुनियाभर में 58वां सबसे चर्चित नाम राम है। यह नाम भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, इजराइल, यूएसए, यूके, और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में भी लोकप्रिय है। भारत और नेपाल में यह सबसे लोकप्रिय कॉमन नाम है।

राम नाम के कितने लोग कहां

देश संख्या
भारत 5,648,344
नेपाल 770746
अमरीका 10,006
बांग्लादेश 8,065
पाकिस्तान 7,455
कंबोडिया 7,136
म्यांमार 6,825
श्रीलंका 3,935
इजरायल 2,791
इंग्लैंड 2,754
स्रोत : फॉरबियर्स डॉट इन