Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

शाहिद अफरीदी ने राहुल गांधी की तारीफ में पढ़े कसीदे; भड़क गए BJP सांसद; बोले-इतना लगाव है तो…

UP Politics: पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने राहुल गांधी की तारीफ की। जानिए, इस पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने क्या कह कर चुटकी ली?

लखनऊ

Harshul Mehra

Sep 17, 2025

Shahid Afridi praised Rahul Gandhi infuriating BJP MP Dinesh Sharma
शाहिद अफरीदी ने राहुल गांधी की तारीफ में पढ़े कसीदे; भड़क गए BJP -सांसद। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

UP Politics: BJP के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने PM नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की बधाई दी। दिनेश शर्मा ने PM मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश के विकास में उन्होंने अपना अतुलनीय योगदान दिया है।

PM मोदी सिर्फ एक नाम नहीं वे आंदोलन हैं: दिनेश शर्मा

BJP सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "PM मोदी सिर्फ एक नाम नहीं हैं, वे एक आंदोलन हैं। PM मोदी को सिर्फ एक व्यक्ति के तौर पर नहीं, बल्कि एक संस्था के रूप में देखा जाता है। वह एक ऐसे भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, जो अब ब्रह्मोस मिसाइल (BrahMos missile) बनाता है और जरूरत पड़ने पर दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारता भी है।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पर दिनेश शर्मा ने कहा, "PM मोदी को एक वैश्विक नेता के रूप में मान्यता प्राप्त है। प्राधनमंत्री मोदी एक देश की सीमाओं तक सीमित नहीं हैं। कई देशों ने उन्हें सराहा और उनकी तारीफ की है।"

शाहिद अफरीदी के तारीफ करने पर भड़के बीजेपी सांसद

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तारीफ करने पर BJP सांसद ने कहा, "अगर उन्हें राहुल गांधी से इतना लगाव है तो वह उनके घर रहने लगें या फिर उन्हें (राहुल गांधी) पाकिस्तान का सर्वोच्च पुरस्कार दे सकते हैं। भारत में सम्मान सिर्फ वही लोग पाते हैं जो देश के लिए बोलते हैं।

बिहार अधिकार यात्रा पर भी साधा निशाना

दिनेश शर्मा ने राजद नेता तेजस्वी यादव की 'बिहार अधिकार यात्रा' पर निशाना साधते हुए कहा, "तेजस्वी का जोश बिहार चुनाव में खत्म हो गया है। उनका प्रभाव कम हो गया है। तेजस्वी की ताकत कम हो गई है। विपक्ष के नेता के रूप में उनकी स्थिति भी बिहार चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी।"

वहीं, दिनेश शर्मा ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ भी की।