2 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Cold Wave: दिसंबर की शुरुआत में ही पारा लुढ़का, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,यूपी में कड़ाके की सर्दी का आगाज़

UP Weather Forecast: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में ठंड का पहला बड़ा दौर शुरू हो गया है। पछुआ हवाओं ने प्रदेशभर में ठिठुरन और गलन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। कई जिलों में न्यूनतम पारा 10°C से नीचे जा चुका है।

4 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Dec 01, 2025

यूपी में ठंड का पहला बड़ा थपेड़ा, रात का पारा 2–4 डिग्री गिरने का पूर्वानुमान (फोटो सोर्स : Patrika)

यूपी में ठंड का पहला बड़ा थपेड़ा, रात का पारा 2–4 डिग्री गिरने का पूर्वानुमान (फोटो सोर्स : Patrika)

Cold Wave Intensifies in UP: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में सर्दी ने दस्तक तेज कर दी है। रविवार और सोमवार को चलीं तेज पछुआ हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठिठुरन और गलन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी यूपी से लेकर मध्य और पूर्वी जिलों तक सर्दी का असर स्पष्ट रूप से बढ़ने लगा है। रविवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया, जबकि कुछ क्षेत्रों में कोहरे की शुरुआत भी दिखाई दी। प्रदेशभर में शीतलहर के शुरुआती संकेत महसूस होने लगे हैं और आने वाले दिनों में ठंड और तीखी होने की संभावना जताई गई है।

पछुआ हवाओं की वापसी से बढ़ी ठिठुरन

दिसंबर के पहले ही सप्ताह में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी पछुआ हवाओं ने उत्तर प्रदेश की जलवायु को काफी प्रभावित किया है। रविवार को 25–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने दिन की धूप को बेअसर कर दिया। हवा की तीखेपन ने धूप की गर्माहट को कम कर दिया, जिससे दोपहर में भी हल्की सर्दी महसूस होती रही। सोमवार को जैसे ही पछुआ हवाओं का दबाव बढ़ा, तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में कड़ाके की ठंड का अहसास बढ़ गया। आने वाले दिनों में यह सिलसिला तेज होने की संभावना है।

बरेली रहा सबसे ठंडा जिले,8°C न्यूनतम तापमान

रविवार को बरेली प्रदेश का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया, जहां रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इटावा में तापमान 9.4 डिग्री और नजीबाबाद में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2–3 डिग्री कम है। इन जिलों में रात के समय गलन इतनी तेज रही कि घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह के समय शीतलहर और कोहरे का प्रभाव भी दिखाई देने लगा है।

लखनऊ में गलन ने ली जोर पकड़: दिन का पारा गिरा, रात का बढ़ा

राजधानी लखनऊ में रविवार को तेज पछुआ हवाएं चलीं, जिसकी वजह से दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 26.6°C रहा, जबकि रात का तापमान मामूली बढ़त के साथ 12.8°C रिकॉर्ड किया गया। हालांकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ा, लेकिन हवा की नमी और गति की वजह से गलन पहले से अधिक महसूस हुई। शाम होते ही ठंड तेजी से बढ़ी और सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया।

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान – 2 से 4 डिग्री गिर सकता है तापमान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आने वाले दो दिन पछुआ हवाएं पूरे प्रदेश को प्रभावित करेंगी। तराई क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में 2–4 डिग्री तक गिरावट आएगी। बुधवार से तापमान के और नीचे जाने और ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का संकेत है कि यह ठंड की शुरुआत है और दिसंबर के मध्य तक पारा और तेजी से गिरेगा।

क्यों बढ़ रही है इतनी ठंड

विशेषज्ञों के अनुसार इस समय,जम्मू–कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की पहाड़ियों से अत्यधिक ठंडी हवा मैदानों की ओर बढ़ रही है। बर्फबारी बढ़ने से हवाएं और अधिक शीतल हो रही हैं। यूपी के मैदानी इलाके खुले होने के कारण सर्द हवाओं का सीधा असर यहां ज्यादा होता है। पश्चिम से आने वाली पछुआ हवा में नमी कम होती है, जिससे मौसम सूखा और अधिक ठंडा महसूस होता है। इन स्थितियों के चलते यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

कब तक बढ़ेगी ठंड-मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार,7 दिसंबर तक तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी। 8 दिसंबर से यूपी के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। 10 दिसंबर के बाद ठंड अपने चरम पर रहने के संकेत हैं।
ये अनुमान बताते हैं कि इस बार दिसंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा।

लोगों की दिनचर्या पर असर: गरम कपड़ों की मांग बढ़ी

  • प्रदेश में तापमान गिरते ही लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है।
  • सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंडी हवा का सामना करना पड़ा।
  • बाजारों में ऊनी कपड़ों की खरीद बढ़ गई है।
  • सुबह–शाम सड़कों पर राहगीरों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है।
  • चाय और सूप जैसी गरम चीजों की डिमांड तेजी से बढ़ी है।
  • प्रदेश के अस्पतालों ने भी बुजुर्गों, बच्चों और हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

किसानों के लिए क्या है मौसम संकेत

  • पछुआ हवाओं और गिरते तापमान का असर रबी फसलों पर भी पड़ेगा।
  • गेहूं की बढ़वार के लिए यह तापमान लाभकारी माना जा रहा है।
  • हालांकि सब्जियों पर पाला पड़ने का खतरा बढ़ रहा है।
  • कृषि विभाग ने किसानों को सिंचाई और खेतों में हल्की धुंध बनाने के लिए शाम के समय पानी छिड़कने की सलाह दी है।
  • अगले 48 घंटे किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। तापमान में गिरावट के समय खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित रखें। घर में हीटर का उपयोग सावधानी से करें। धुंध में वाहन चलाते समय फॉग लाइट्स और लो बीम का प्रयोग करें।


बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग

मौसम समाचार