Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Top 10 Coldest Places in India: भारत के 10 सबसे ठंडे शहर, जहां हर सांस के साथ महसूस होती है बर्फ की ठिठुरन

Top 10 Coldest Places in India: कुछ जगहें इतनी ठंडी हैं कि ठंड हड्डियों तक चली जाती है।बर्फ से ढकी घाटियां, जमा देने वाली हवाएं और शून्य से नीचे तापमान।ये जगहें भारत के सबसे ठंडे शहर हैं।

भारत

MEGHA ROY

Oct 31, 2025

List Of Top Ten Coldest Places In India, coldest places in India,
Coldest temperature in India| फोटो सोर्स – Freepik

Top 10 Coldest Places in India: भारत अपने अलग-अलग मौसम और खूबसूरत जगहों के लिए मशहूर है।लेकिन कुछ जगहें इतनी ठंडी हैं कि ठंड हड्डियों तक चली जाती है।बर्फ से ढकी घाटियां, जमा देने वाली हवाएं और शून्य से नीचे तापमान।ये जगहें भारत के सबसे ठंडे शहर हैं।सर्दियों में यहां जीवन जैसे रुक जाता है।चलिए जानते हैं भारत के 10 सबसे ठंडे शहरों के बारे में।यहांं हर सांस के साथ बर्फ की ठंड महसूस होती है।

भारत के 10 सबसे ठंडे स्थान

Most freezing places in India| फोटो सोर्स – Patrika.com

सियाचिन ग्लेशियर, लद्दाख

सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ठंडा गैर-ध्रुवीय इलाका माना जाता है। 5,700 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह स्थान सर्दियों में इतना ठंडा हो जाता है कि तापमान -50°C तक गिर जाता है। गर्मियों में भी यहां -10°C के आसपास ही रहता है।यह इलाका भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र में आता है और केवल सेना के जवान ही यहां तैनात रहते हैं।

 द्रास घाटी, जम्मू-कश्मीर

लद्दाख के कारगिल के पास स्थित द्रास घाटी भारत की सबसे ठंडी आबाद जगह मानी जाती है। इसे “लद्दाख का द्वार” भी कहा जाता है। समुद्र तल से 3,280 मीटर की ऊंचाई पर बसे द्रास में सर्दियों में तापमान -45°C तक पहुंच जाता है।यहां का प्रसिद्ध द्रास वॉर मेमोरियल कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में बनाया गया है।

 लेह लद्दाख

भारत का सबसे प्रसिद्ध ठंडा इलाका लेह लद्दाख, 6,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां सर्दियों में तापमान -30°C से -35°C तक चला जाता है।यह जगह तिब्बती संस्कृति, बौद्ध मठों, स्तूपों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जानी जाती है।

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली यानी “मध्य भूमि” भारत और तिब्बत के बीच बसी एक ठंडी रेगिस्तानी घाटी है। सर्दियों में यहां का तापमान -30°C तक गिर जाता है।बर्फ़ीली चोटियां, पुरानी बौद्ध मठें और गहरी नदियाँ इस घाटी को और भी खूबसूरत बनाती हैं। इसे “लिटिल तिब्बत” भी कहा जाता है।

 सेला दर्रा, तवांग (अरुणाचल प्रदेश)

सेला पास को “भारत का आइस बॉक्स” कहा जाता है। यह 4,170 मीटर की ऊंचाई पर तवांग को तेजपुर और गुवाहाटी से जोड़ता है। सर्दियों में यहां तापमान -15°C तक चला जाता है।यहां की झीलें और बर्फ से ढके पहाड़ बेहद मनमोहक हैं।

मुनस्यारी, उत्तराखंड

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बसा मुनस्यारी हर मौसम में ठंडा रहता है। सर्दियों में यहां का तापमान -10°C तक पहुंच जाता है।इसे “लिटिल कश्मीर” भी कहा जाता है।

 लाचेन और थांगू घाटी, उत्तर सिक्किम

उत्तर सिक्किम के लाचेन और थांगू घाटी सर्दियों में बर्फ से पूरी तरह ढक जाती हैं। यहां तापमान -10°C तक चला जाता है।ऊंचे पहाड़, याक दौड़, और शांत वादियां यहां की पहचान हैं।

सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर

“सोनमर्ग” का मतलब है “सोने की घाटी”। यह श्रीनगर से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित है। सर्दियों में यहां तापमान -6°C तक गिर जाता है। यह जगह जोजिला दर्रे के पास स्थित है और गर्मियों में फूलों से ढकी रहती है।

रोहतांग दर्रा, हिमाचल प्रदेश

मनाली से लगभग 51 किलोमीटर दूर स्थित रोहतांग पास हिमालय की पिर पंजाल श्रृंखला का एक ऊंचा दर्रा है। समुद्र तल से 3,980 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह इलाका लगभग पूरे साल बर्फ से ढका रहता है। ‘रोहतांग’ का अर्थ है “लाशों की भूमि” क्योंकि पहले यहां रास्ता पार करना बेहद खतरनाक होता था।

 श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर

“धरती का स्वर्ग” कहलाने वाला श्रीनगर झेलम नदी के किनारे बसा है। सर्दियों में यहां तापमान -3°C तक गिर जाता है।डल झील, शालीमार बाग, और निशात गार्डन इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।