Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Drinking Water in Early Morning: 1, 2 या 4 गिलास… एक स्वस्थ दिन की शुरुआत कितने गिलास पानी से करें?

Drinking Water in Early Morning: पानी जीवन का आधार है, और एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए इसका सही सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और त्वचा व बालों को भी खूबसूरत बनाए रखता है।

भारत

MEGHA ROY

Oct 30, 2025

Drinking Water, Water on Empty Stomach, Water Benefits,
Healthy morning routine water| फोटो सोर्स – Freepik

 Drinking Water in Early Morning: हम सभी जानते हैं कि पानी जीवन का आधार है, और एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए इसका सही सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और त्वचा व बालों को भी खूबसूरत बनाए रखता है। ऐसे में कई लोग सुबह उठते ही पानी पीने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए सुबह कितना पानी पीना सही रहता है 1, 2 या 4 गिलास? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आइए जानते हैं कि सुबह पानी पीना क्यों जरूरी है और कितना पीना सही रहता है।

सुबह पानी पीने के प्रमुख फायदे

  • रात भर नींद में शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, पानी पीने से हाइड्रेशन वापस आता है।
  • बॉडी टेम्परेचर बैलेंस होता है।
  • पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है।
  • आंतों की अच्छी तरह सफाई होती है।
  • मेटाबॉलिज्म तेज होकर एनर्जी बढ़ती है।
  • टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकलते हैं।

कितना पानी पीना चाहिए?

सुबह 1-2 गिलास हल्का गुनगुना पानी ही काफी है। इससे सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। एक साथ बहुत ज्यादा पानी न पिएं। 1 लीटर या उससे अधिक एक बार में लेने से बचें, खासकर अगर किडनी या दिल की कोई दिक्कत हो।

पानी कैसे पिएं

  • आप रोजाना पानी को हल्का गुनगुना करके पी सकते हैं।
  • नींबू या सादा पानी पीना भी लाभदायक होता है, क्योंकि यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है।
  • मेथी के दाने या तिल्ली के बीज का पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
  • खीरे या पुदीने का पानी पीना भी शरीर को डिटॉक्स करने और दिनभर तरोताजा बनाए रखने में मदद करता है।