
Amla winter superfood|फोटो सोर्स – Freepik
Boiled Amla Benefits:आंवला जितना छोटा दिखाई देता है, उसके फायदे उतने ही शक्तिशाली होते हैं और जब इसे उबालकर खाया जाए, तो इसके पोषण लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। उबला आंवला पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक, शरीर के हर हिस्से पर सकारात्मक असर डालता है।आयुर्वेद भी मानते हैं कि गर्म पानी में हल्का उबाला गया आंवला शरीर में तेजी से अवशोषित होता है और विटामिन C को बेहतर तरीके से सपोर्ट करता है। अगर आप प्राकृतिक ऊर्जा, ग्लोइंग स्किन और मजबूत बाल चाहते हैं, तो उबला आंवला आपकी डेली डाइट में जरूर होना चाहिए।
आंवला विटामिन C का बहुत बड़ा स्रोत है संतरे से भी कई गुना ज्यादा ।उबला लेने के बाद भी इसका विटामिन C काफी हद तक बना रहता है।यह आपकी इम्यूनिटी मजबूत करता है, जिससे सर्दी-ज़ुकाम और इंफेक्शन से बचाव होता है।
उबला आंवला फाइबर से भरपूर होता है।सुबह खाली पेट इसे खाने से कब्ज में राहत मिलती है, एसिडिटी कम होती है , आंतें साफ रहती हैं और आपका पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है।
आंवला शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद करता है।साथ ही यह आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है।इससे खून साफ रहता है और हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ता है, इसलिए एनीमिया वाले लोगों के लिए यह बहुत लाभकारी है।
आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं।यह झुर्रियां,फाइन लाइन्स और दाग-धब्बे को कम करते हैं और त्वचा को निखारते हैं। उबला आंवला रोज खाने से चेहरा ग्लो करने लगता है।
आंवला बालों को मज़बूत बनाता है और जड़ों को पोषण देता है।इसे रोज खाने से हेयर फॉल कम होता है,बाल घने होते हैं और
समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या भी कम होती है।
आंवला क्रोमियम का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाता है।मधुमेह के मरीज उबला आंवला या इसका पानी पीकर अपने ब्लड शुगर को बेहतर नियंत्रण में रख सकते हैं।
आंवले में मौजूद कैरोटीन आंखों के लिए फायदेमंद होता है।यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है और मोतियाबिंद व अन्य आंखों के संक्रमण से बचाता है।
उबला आंवला फाइबर में ज्यादा और कैलोरी में कम होता है।
यह मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है और पेट लम्बे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है।
वजन घटाने वाले लोगों के लिए यह कमाल का सुपरफूड है।
आंवला खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करने में मदद करता है।
यह रक्त वाहिकाओं को साफ और लचीला बनाए रखता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है।
ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।
आयुर्वेद के अनुसार, आंवला पित्त दोष को शांत करता है।
गर्मी के मौसम में उबला आंवला शरीर में ठंडक बनाए रखता है और गर्मी से होने वाली परेशानियां कम करता है।
Updated on:
09 Dec 2025 10:16 pm
Published on:
09 Dec 2025 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
