
CG Accident News: होटल से घर लौट रहा था युवक, पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर हो गई मौत...(phot0-patrika)
CG Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बिलासपुर/अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा के पास बीच सड़क पर तेज रफ़्तार पिकअप ने एक युवक को टक्कर मार दिया। युवक की मौत हो गई। मृतक मोरगा के एक ढाबा में काम करता था। यहां से रूम पर जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हुआ।
मृतक की पहचान जय सिंह गोंड़ उम्र 30 वर्ष से की गई है, जो सूरजपुर जिले के ग्राम सिल्ही का निवासी था। वह मोरगा बस स्टैंड में स्थित जायसवाल ढाबा में काम करता था। रविवार की रात ढाबा में काम खत्म होने के बाद वह मोरगा में अपने रूम पर जा रहा था। इसके लिए सड़क को पार कर रहा था। इस बीच तेज रफ़्तार पिकअप ने जय को टक्कर मार दिया।
जय के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई। वह सड़क पर गिर गया। माथे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा बस स्टैंड में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मोरगा चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Updated on:
23 Sept 2025 12:55 pm
Published on:
23 Sept 2025 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
