Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

बेसहारों का हमदर्द बनीं मैडम नायक, 17 वर्षों से बुजुर्गों की सेवा कर बनीं मिसाल

उम्र के चौथे पड़ाव में संचालित कर रहीं वृद्धाश्रम, बच्चों की तरह बुजुर्गों की देखभाल, सैकड़ों बुजुर्ग माता-पिता को मिल रहा आसरा

कटनी

Balmeek Pandey

Sep 24, 2025

MLA serving the elderly
MLA serving the elderly

कटनी. बच्चों की देखभाल में माता-पिता अपनी सारी खुशियां और सुख-सम्पत्ति न्यौछावर कर देते हैं, लेकिन वृद्ध होने पर कई बुजुर्ग अपनों द्वारा ठुकराए जाते हैं। ऐसे बेसहारों का सहारा बनीं हैं शहर की समाजसेवी सरोज बच्चन नायक, जो 17 वर्षों से बुजुर्गों की सेवा में पूरी तन्मयता से ऐसे बेसहारों का सहारा बनीं हैं। शहर की समाजसेवी पूर्व विधायक सरोज बच्चन नायक, जो वर्षों से बुजुर्गों की सेवा कर मिसाल पेश कर रहीं हैं। 2008 से जिला जेल के पीछे झिंझरी में वृद्धाश्रम संचालित कर रही सरोज नायक ने अब तक लगभग 870 बुजुर्गों को आश्रय दिया है।
वर्तमान में 22 वृद्ध महिला-पुरुष रह रहे हैं। वृद्धाश्रम में उनके लिए अलग-अलग कमरे, प्रसाधन, किचन, भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रोजाना सुबह चाय-नास्ता, दोपहर का भोजन, शाम को चाय-नास्ता और रात का भोजन सुनिश्चित किया जाता है। सप्ताह में विशेष भोजन और कार्यक्रमों के माध्यम से बुजुर्गों का मनोरंजन भी किया जाता है। स्कूल में भी 17 वर्षों तक बच्चों को शिक्षा देकर शिक्षा की अलख जगाई है।

नवरात्र विशेष: इतिहास और आस्था से जुड़ा बिलहरी का मां चंडी मंदिर

सेवा के 17 साल का बेमिसाल सफर

पूर्व विधायक और नई बस्ती निवासी सरोज नायक ने वृद्धों की सेवा को अपना मिशन बनाया। वृद्धाश्रम में महिला-पुरुष कर्मचारी तैनात हैं, जो बुजुर्गों की देखभाल, समय पर उपचार, आंखों की समस्याओं के ऑपरेशन और जीवन की रोजमर्रा की जरूरतों का ध्यान रखते हैं। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की मृत्यु पर पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया जाता है। अब तक लगभग आधा सैकड़ों बुजुर्गों का संस्कार संपन्न हो चुका है।

चुनौतियों को बनाया ताकत, चिकित्सा-सेवा में मिसाल बन रहीं डॉ. सोंधिया

जनसेवा और समाज के लिए प्रेरणा

सरोज नायक ने 2004 में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और मंडी अध्यक्ष के रूप में भी सेवा की है। जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अब वृद्धों के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने बताया कि वृद्धों को भटकते देख उनकी सेवा का रास्ता चुना, जो आज भी निरंतर जारी है। सरोज बच्चन नायक को उत्कृष्ट विधायक के पद से भी नवाजा जा चुका है। अब वे समाजसेवा के लिए जानी जा रही हैं।