Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

सांसद दिनेश शर्मा बोले- राहुल गांधी का पूरा परिवार ड्रामे वाला, SIR में इनके नाम काटे जा रहें

Dinesh Sharma Kanpur visit कानपुर पहुंचे दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी और उनके परिवार पर बड़ा हमला किया है। पप्पू यादव को पुराने दिन याद करने की सलाह दी। बोले जमुना नदी को साफ करने का वादा पूरा हुआ। महागठबंधन का गठबंधन जल्दी खुल जाएगा।

कानपुर पहुंचे दिनेश शर्मा (फोटो सोर्स- 'X' दिनेश शर्मा)
फोटो सोर्स- 'X' दिनेश शर्मा)

Dinesh Sharma Kanpur visit कानपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी और उनके परिवार पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का पूरा परिवार ड्रामा कर रहा है। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह काफी शर्मनाक है। संवैधानिक पद पर बैठे प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग करना शर्मनाक है। ‌ पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सरदार पटेल की जयंती में शामिल होने के लिए कानपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने 4 किलोमीटर की यात्रा की।

राहुल गांधी का पूरा परिवार ड्रामेबाज

उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री को नाचने वाला कहना गलत है। इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना शोभा नहीं देता है। उन्हें नहीं मालूम यह गलत है कि सही है। लेकिन सोनिया गांधी अलग-अलग स्थान पर नृत्य कर चुकी हैं। कार्यकर्ताओं के बीच राहुल गांधी और सोनिया गांधी तो कभी प्रियंका गांधी मतदाताओं के बीच नाच चुकी हैं।

आज प्रधानमंत्री यमुना में डुबकी लगा रहे

दिनेश शर्मा ने कहा कि यमुना नदी का जल इतना काला था कि लोग उसकी तरफ देखना नहीं चाहते थे। आज प्रधानमंत्री यमुना नदी में डुबकी लगा रहे हैं तो यह इस बात का प्रमाण है कि नदी साफ हो गई है। स्वच्छ जल देने का जो वादा किया गया था। वह पूरा हो गया। ‌

महागठबंधन थोड़े दिनों का

दिनेश शर्मा ने महागठबंधन पर पूछे गए सवाल पर कहा कि गठबंधन थोड़े दिनों का है। 14 नवंबर के बाद गठबंधन खुल जाएगा। जो लोग हार रहे हैं वही माहौल खराब कर रहे हैं। लेकिन माहौल खराब नहीं कर पाएंगे क्योंकि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है। जनता के बल पर बीजेपी चुनाव जीत रही है। SIR के माध्यम से रोहिंग्या, बांग्लादेशी, म्यांमार, और पाकिस्तानी घुसपैठियों के नाम काटे जा रहे हैं।

पप्पू यादव पुराने दिन याद करें

दिनेश शर्मा ने कहा कि पप्पू यादव कौन दूध के धुले हैं? अपना पुराना जमाना भूल गए। बयान देने के बाद रोते हैं। कभी तेजस्वी यादव के लोग उन्हें गाड़ी से धक्का मार कर नीचे उतार देते हैं। पप्पू यादव को संयमित बयान देना चाहिए। जन सुराज पार्टी पर भी उन्होंने बयान दिया है। बोले, "वोट काटने वाली पार्टी है। लेकिन वोट काट नहीं पा रही है। शायद एक भी सीट उन्हें ना मिले।"