Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

मानसून की वापसी के साथ झमाझम बारिश, इन 6 जिलों के लिए जारी किया गया पूर्वानुमान

Monsoon‌ return कानपुर में झमाझम बारिश हो रही है। 20 सितंबर तक बादलों की आवाज आई बनी रहेगी। कल भी बारिश का पूर्वानुमान है। ‌ मानसून की वापसी का असर दिखाई पड़ रहा है।

Monsoon‌ return मानसून की वापसी के साथ बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है। आज कानपुर में रात के समय जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की-फुल्की तो कहीं जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कानपुर मंडल के जिले फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया में भी बारिश होने की संभावना है। कानपुर में आज रात ठीक-ठाक बारिश हो रही है। बुधवार 17 सितंबर को भी दिन में और रात में बारिश होने का पूर्वानुमान है। यही स्थिति 18, 19 सितंबर को रहेगी। 20 सितंबर के बाद एक बार फिर तापमान में वृद्धि होगी।

कानपुर में हो रही झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कंपनी बाग में झमाझम बारिश हो रही है।

कैसा रहेगा कानपुर में 17 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 62 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मिमी बारिश हो सकती है। जबकि रात में 70 प्रतिशत बारिश का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

कैसा रहेगा 20 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर गुरुवार का तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 45 प्रतिशत बारिश हो सकती है‌ 19 सितंबर शुक्रवार का तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 44 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शनिवार से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आएगा और अगले मंगलवार तक बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। लेकिन तापमान में तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी होगी।