Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

आईएमडी के अनुसार कानपुर सबसे ठंडा जिला , इटावा, बरेली, अयोध्या, बाराबंकी में भी रिकॉर्ड तोड़ ठंड

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कानपुर एक बार फिर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है।‌

सुबह शाम धुंध का असर (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

Weather update देश में ठंड के मामले में कानपुर को 14वां स्थान मिला है। जब न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। इटावा दूसरे स्थान पर, बरेली, अयोध्या और बाराबंकी का तापमान दस डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में कानपुर सबसे अधिक रहा। झांसी, प्रयागराज, बनारस बीएचयू और बहराइच का तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक धूप में नमी रहेगी। तापमान में एक-दो डिग्री का उतार चढ़ाव बना रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाएं गंगा की राजधानी भागों को प्रभावित कर रही है। ‌

कैसा रहेगा कल का मोसम

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे तीन किलोमीटर औसत गति से हवा चलने की संभावना है। ‌ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे जो गंगा के मदनी भागों में आने लगी है सुबह और शाम दूध की नवी बनी रहेगी और तापमान में गिरावट आएगी। धूप में नमी रहेगी।

जाने सबसे अधिक गर्म और सबसे ठंडे जिले का नाम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में इटावा का तापमान 8.4, बरेली का 9.2, अयोध्या का 9.5 और बाराबंकी का 9.6 रिकॉर्ड किया गया। ‌ अधिकतम तापमान में झांसी दूसरे नंबर पर त्याग का तापमानों 29.7 डिग्री रिकार्ड किया गया प्रयागराज का 29.4 बनारस बीएचयू और बहराइच का अधिकतम तापमान का 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।