Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

कानपुर में 4 दोस्तों की एक साथ मौत, ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, कमरा छोटा होने से घुटा दम

कानपुर में एक कमरे में सो रहे चार दोस्तों के शव गुरुवार सुबह मिले। सभी देवरिया के थाना तरकुलवा के तौकलपुर गांव के रहने वाले थे। रिफाइनरी फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करते थे।

घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस (फोटो सोर्स- कानपुर पुलिस)
फोटो सोर्स- कानपुर पुलिस

कानपुर पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में अंगीठी जलाकर सो रहे चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। कमरे में वेंटीलेशन नहीं था, जिसकी वजह से धुएं से दम घुटने के कारण चारों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया‌। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कमरे में वेंटिलेटर नहीं था।

चारों श्रमिक देवरिया के रहने वाले

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में दर्दनाक हादसा हो गया। जब 32 वर्षीय अनिल वर्मा, 22 वर्षीय संजू सिंह, 23 वर्षीय राहुल सिंह और 28 वर्षीय अंसारी की कमरे के अंदर दर्दनाक मौत हो गई। चारों श्रमिक देवरिया जिले के थाना तरकुलवा तौकलपुर के रहने वाले थे। दोस्तों ने बताया कि बुधवार की शाम को तीन लोग अपने घर चले गए थे। शेष चारों कमरे में ही रुक गए थे। तसले में जलता हुआ कोयला लेकर कमरे के अंदर रख लिया। कमरे में वेंटिलेटर भी नहीं था। दम घुटने से चारों की मौत हो गई। ‌

क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर?

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि पनकी ऑयल सीड मिल में काम चल रहा था। जिसमें कुल सात लोग काम कर रहे थे। इनमें से तीन बाहर चले गए थे। रात में कोयले की अंगीठी लेकर कमरे में गए और दरवाजा बंद कर लिया। कमरे में वेंटिलेशन भी नहीं था। जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड का निर्माण हुआ और चारों लड़कों को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह जब साथियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दरवाजा खोला गया तो चारों लड़के मृत पाए गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया था। इंडस्ट्री मालिक से बातचीत हुई है। मृतक परिजनों को मदद दी जाएगी। ‌