
AI जनरेटेड वीडियो
IMD Update: मौसम एक बार फिर 12 दिसंबर को बदलने की संभावना है। एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो अपना प्रभाव दिखाएगा। जिस कारण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 12,13, 14 और 15 को राजस्थान में मौसम शुष्क रहने ठंड के बढ़ने और बादल छाने की संभावना जताई है।
कोटा शहर में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। सुबह-शाम कोहरा और ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ी हुई है। इससे सर्दी का अहसास हो रहा है। दोपहर में धूप तीखी है। इसके चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटे की रही।
वहीं, मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 दिसंबर से एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और सर्दी की तीव्रता अस्थायी रूप से कम हो सकती हैं।
राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और न्यूनतम तापमान में
फतेहपुर का पारा 4°C
नागौर - 5°C
सीकर - 5.5°C
लूणकरणसर - 5.6°C
दौसा - 6.1°C
जालोर - 6.4°C
करौली - 6.7°C
सिरोही - 6.8°C
पाली - 7.3°C
झुंझुनूं - 7.8°C
पिलानी - 8°C
अलवर - 8°C
भीलवाड़ा - 8.2°C
श्रीगंगानगर - 8.5°C
चित्तौड़गढ़ - 8.8°C
अंता (बारां) - 8.8°C
अजमेर - 9.2°C
डबोक - 9.5°C
जोधपुर - 9.7°C
प्रतापगढ़ - 10°C
कोटा - 10.4°C
जयपुर -10.7°C
जैसलमेर - 11.5°C
बाड़मेर - 11.8°C
फलोदी -15.2°C
बीकानेर - 11.5°C
Updated on:
11 Dec 2025 02:26 pm
Published on:
11 Dec 2025 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
