IMD Alert 21 September : राजस्थान में आधे से ज्यादा हिस्से से मानसून रवाना हो गया है। शेष कुछ हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के दक्षिणी जिलों में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने बांसवाड़ा, चितौडगढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद संलूबर, सिरोही, उदयपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 22 सितम्बर को भी यही मौसम रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर को जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 74 M.M. बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
जयपुर में आज 21 सितम्बर सुबह 8 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की घटोत्तरी दर्ज की गई है।
राजस्थान में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 67 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। राजस्थान में 1 जून से 18 सितंबर तक कुल 704 M.M. बरसात हो चुकी है। वैसे इस टाइम पीरियड में राजस्थान में 422.3 M.M. औसत बरसात होती है।
Published on:
21 Sept 2025 08:02 am