
सचिवालय। फोटो: पत्रिका
जयपुर। राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात 41 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इस लिस्ट में खास बात ये रही कि 5 आरएएस अफसरों के तबादले एक दिन बाद ही निरस्त कर दिए है। साथ ही 13 अफसरों का एक दिन बाद फिर से तबादला कर दिया गया है।
बता दें कि सरकार की ओर से लगातार दूसरे दिन आरएएस अफसरों की तबादला लिस्ट जारी की गई है। इससे पहले सोमवार को कार्मिक विभाग ने 222 आरएएस अफसरों की तबादला लिस्ट जारी की थी।
राजस्थान सरकार ने 5 आरएएस अफसरों के तबादले एक दिन बाद ही निरस्त कर दिए है। जिनमें मधुलिका सींवर, निशा मीणा, सुश्री शिप्रा जैन, राम सिंह राजावत और श्याम सुन्दर बिश्रोई का नाम शामिल है।
कार्मिक विभाग ने सोमवार को पहली तबादला लिस्ट जारी की थी। जिसमें सुश्री मधुलिका सींवर को सहायक कलक्टर जोधपुर से उपखंड अधिकारी लोहावट (फलौदी), निशा मीणा को संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) विभाग एवं पंचायती राज (चिकित्सा) विभाग, जयपुर से परियोजना निदेशक एनएचएम जयपुर, सुश्री शिप्रा जैन को सहायक कलक्टर (मुख्यालय) बस्सी से उपखण्ड अधिकारी, खण्डेला (सीकर), रामसिंह राजावत को उपखंड अधिकारी, बांदीकुई से उप सचिव, देवनारायण बोर्ड जयपुर और श्याम सुन्दर बिश्रोई को उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण से उपखंड अधिकारी, लूणी (जोधपुर) लगाया था। लेकिन, अगले ही दिन मंगलवार रात नई लिस्ट जारी कर इन अफसरों के तबादले निरस्त कर दिए हैं।
नई लिस्ट के मुताबिक 13 आरएएस अफसर ऐसे हैं, जिनके एक दिन बाद ही तबादले हो गए हैं। इनमें भुवनेश्वर सिंह चौहान, तुलिका सैनी, अनिल कुमार पालीवाल, प्रिया भार्गव, अश्विन के पवार, ओम प्रभा, एकता काबरा, जयपाल सिंह राठौड़, अरशदीप बराड़, सुनील कुमार झिंगोनिया, कुसुमलता चौहान, जोगेंद्र सिंह और प्रीति चक का नाम शामिल है।
1. मेघना चौधरी: अतिरिक्त महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक (प्रशासन) अजमेर
2. भुवनेश्वर सिंह चौहान: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बालोतरा
3. तुलिका सैनी: संयुक्त सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर
4. डॉ. अनिल कुमार पालीवाल: जोधपुर रजिस्ट्रार, एम.बी.एम. विश्वविद्यालय
5. संजय कुमार माथुर: अतिरिक्त कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), जयपुर (पूर्व)
6. प्रिया भार्गव: परियोजना निदेशक, एनएचएम जयपुर
7. राजीव द्विवेदी: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बांसवाड़ा
8. दीपाली भगोतिया: शासन उप सचिव, कार्मिक (क-5) विभाग, जयपुर
9. राजेन्द्र सिंह-।।: जयपुर उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण
10. डॉ. अभिषेक गोयल: उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर
11. मनोज कुमार मीणा: उपखण्ड अधिकारी, जैतारण (ब्यावर)
12. ओम प्रभा: शासन उप सचिव, ग्रामीण विकास विभाग जयपुर
13. देवयानी: प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, जयपुर सहायक निदेशक लोक सेवाएं
14. एकता काबरा: अतिरिक्त निदेशक, पर्यटन विभाग जयपुर
15. अभिलाषा: उपखण्ड अधिकारी, साबला (डूंगरपुर)
16. हंसमुख कुमार: उपखण्ड अधिकारी, लूणी (जोधपुर)
17. सुरेन्द्र प्रसाद: उपखण्ड अधिकारी, सीकरी (डीग)
18. दामोदर सिंह: उपायुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर
19. संजय कुमार गोरा: उपायुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर
20. जयपाल सिंह राठौड़: उपायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर
21. अरशदीप बराड़: सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी, जयपुर-।।
22. सुनील कुमार झिंगोनिया: उपखण्ड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी-सहरिया विकास परियोजना, शाहबाद (बारां)
23. कुसुम लता चौहान: उपखण्ड अधिकारी, परबतसर (डीडवाना-कुचामन)
24. अनिल कुमार चौधरी: उपायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर
25. मनसुख राम दामोर: उपखण्ड अधिकारी, घाटोल (बांसवाड़ा)
26. मुकेश चन्द्र मीना: उपखण्ड अधिकारी, कोटडा एवं पदेन उप परियोजना अधिकारी (जनजाति) कोटड़ा (उदयपुर)
27. सुशीला मीणा: उपखण्ड अधिकारी, खण्डार (सवाईमाधोपुर)
28. रवि प्रकाश: उपखण्ड अधिकारी, लोहावट (फलौदी)
29. महेश गागोरिया: उपखण्ड अधिकारी, भूपालसागर (चित्तौड़गढ़)
30. कल्पित शिवरान: उपखण्ड अधिकारी, बायतू (बालोतरा)
31. जोगेन्द्र सिंह: उपखण्ड अधिकारी, चौथ का बरवाड़ा (सवाईमाधोपुर)
32. ओमप्रकाश चन्देलिया: उपखण्ड अधिकारी छोटीसरवन (बांसवाडा)
33. प्रीति चक: उपखण्ड अधिकारी, जसवन्तपुरा (जालोर)
34. नरेन्द्र: उपखण्ड अधिकारी, पिण्डवाडा (सिरोही)
35. अमित कुमार मीना: उपखण्ड अधिकारी, बसेड़ी (धौलपुर)
36. सुनील कुमार पीपलीवाल: उपखण्ड अधिकारी, अटरू (बारां)
37. राम निवास मेहता: उपखण्ड अधिकारी, ओसियां (जोधपुर)
38. ज्योत्सना खेड़ा: उपखण्ड अधिकारी, खण्डेला (सीकर)
39. अश्विन के. पंवार: उपायुक्त, उपनिवेशन विभाग, जैसलमेर
40. भागीरथ राम-।।: उपखण्ड अधिकारी, भादरा (हनुमानगढ़)
41. अनुज भारद्वाज: उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर
Published on:
17 Sept 2025 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
