Chitrakote Falls: बस्तर की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, कलाकृतियां और प्राकृतिक पर्यटन स्थल देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से 40 स्कूली छात्रों और शिक्षकों का एक समूह बस्तर पहुंचा। इस दल ने बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया और विश्ववियात बस्तर दशहरे की झलक भी देखी।
बस्तर का यह सांस्कृतिक और प्राकृतिक आकर्षण न केवल पर्यटकों को लुभा रहा है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले छात्रों के लिए भी एक शैक्षिक अनुभव बन रहा है। शिक्षिका के. रेखा ने बताया कि वे श्रीकाकुलम से बस्तर घूमने आए हैं।
Chitrakote Falls: दशहरे का माहौल बेहद मनमोहक लगा। सरवानी विद्यालय हर साल भारत की संस्कृति, सभ्यता और इतिहास से जुड़ी जानकारी के लिए शैक्षिक टूर आयोजित करता है। उन्होंने तीरथगढ़ जलप्रपात, चित्रकोट जलप्रपात, दंतेश्वरी मंदिर और राजमहल का दौरा किया। बस्तर के लोगों का रहन-सहन और मेहमाननवाजी को सराहा।
Updated on:
27 Sept 2025 01:25 pm
Published on:
27 Sept 2025 01:24 pm