Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

सितबर के अंतिम सप्ताह में होगी मानसून की विदाई, भी झूमकर बरस रहे बादल

सितबर के अंतिम सप्ताह में हो मानसून की विदाई, भी झूमकर बरस रहे बादल

monsoon
weather

monsoon : शहर में औसत बारिश का कोटा अभी भी सात इंच कम है। हालांकि, विदाई की बेला में बादल बरस रहे हैँ। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन टुकड़ों में सही, लेकिन पूरे शहर में झूमकर बारिश हुई। इससे कई सड़कें लबालब हो गईं। इससे चलते देर तक यातायात थम गया। मुय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह के वाहन स्टैंड के पास 50 साल पुराना नीम का पेड़ गिर गया। इससे आधा दर्जन दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही पूरे शहर में बिजली की ट्रिपिंग ने खूब परेशान किया। कई जगह घंटों बिजली गुल रही।

लुटेरी दुल्हन शादी के 11 दिन बाद ही लाखों रुपए समेटकर भागी, फिर ऐसे पकड़ी पूरी गैंग

monsoon

monsoon : 45 इंच के पार वर्षा का आंकड़ा

जबलपुर सभाग सहित पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी है। मंगलवार दोपहर बाद जबलपुर में आधा घंटे हुई झमाझम बारिश ने शहर को तर कर दिया। मौसम विभाग की मानें तो विभिन्न मौसमी प्रणालियों की वजह से समुद्र से आ रही नमी से सितंबर के अंत तक छुटपुट वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद मानसून की विदाई शुरू होगी।

monsoon : मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। दिन में हुई वर्षा के बाद उमस खत्म हो गई। रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य था। हवा में नमी 92 फीसदी दर्ज की गई। दिन भर में हुई 16.8 मिमी वर्षा के साथ सीजन में अभी तक कुल वर्षा का आंकड़ा 1153.4 मिमी (45.41 इंच) पहुंच गया।

फाइल फोटो पत्रिका

monsoon : फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित

मंगलवार को शहर के कई क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रहने से लोग परेशान हुए। अधारताल, रांझी, शांति नगर, रक्षा कॉलोनी, गोकलपुर में बिजली गुल होने की समस्या ज्यादा है। रांझी के शांति नगर क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे बिजली गुल हो गई। केबल में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई। सुधार के बाद शाम 6.30 बजे बिजली आई। करीब सौ घरों में लोग परेशान हुए। इसी तरह अधारताल, विजय नगर और मुस्काना प्लाजा के पास कई बार बिजली गुल हुई। विजय नगर दीपिका हाइट्स निवासी वंदना सिंह, आरती कुशवाहा ने बताया कि शाम के समय अक्सर ट्रिपिंग होती है।

monsoon : कारोबार प्रभावित

अधारताल क्षेत्र में दुकान चलाने वाले रशीद खान ने कहा कि ट्रिपिंग के चलते उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। रक्षा कॉलोनी रांझी निवासी रानी बंदोपाध्याय, पुष्पा श्रीवास ने बताया कि सोमवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप थी। लगातार छह घंटे तक बिजली न होने से पीने का पानी भी नहीं आया।

monsoon : मेंटनेंस का बहाना

अघोषित बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं ने युकां की अगुवाई में मंगलवार को मिशन कपाउंड बिजली कंपनी कार्यालय का घेराव किया। लोगों ने बताया कि एक माह से दिनभर में 3 से 4 घंटे तक बिजली गुल रहती है। शिकायत करने पर अधिकारी हर बार लाइन फॉल्ट या मेंटेनेंस का बहाना बनाकर टालमटोल करते हैं। इस मौक पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय रजक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, चिंटू चौकसे, राहुल रजक, मनीष चंसोरिया ने अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा से मुलाकात की।