Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

15 दिन में चिकनी-सपाट हो जाएंगी एमपी के इस शहर की सड़कें, गड्ढों से मिलेगी मुक्ति

Indore- इंदौर की प्रमुख सड़कों की मरम्मत के लिए महापौर ने 15 दिन की समय सीमा तय की

Major roads in Indore will be improved in 15 days
15 दिन में सुधर जाएंगी इंदौर की प्रमुख सड़कें- Demo pic

Indore- मध्यप्रदेश में इस बार मानसून मेहरबान रहा, बादल जमकर बरसे। अति बारिश के कारण सड़कें बह गईं, जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए। कई रास्ते तो इतने बदहाल हो चुके हैं कुछ कदम दूर तक भी ठीक से नहीं चला जाता। प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर के भी यही हाल हैं। यहां खराब सड़कों के कारण लोग परेशान हैं। शहर के प्रमुख रास्तों पर पैचवर्क का काम चल भी रहा है लेकिन इसकी गति धीमी है। ऐसे में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने देर रात शहर की प्रमुख सड़कों के पैचवर्क का जायजा लिया। इसके साथ ही निर्माण एजेंसियों, अधिकारियों को 15 दिन में शहर की सभी सड़कों की मरम्मत कर उन्हें चिकनी, सपाट बनाने की सख्त हिदायत दी।

इंदौर की कई प्रमुख सड़केें बेहद खराब हो चुकी हैं। यहां से आने जाने में लोग घबराने लगे हैं। नगर निगम को इस बात का इल्म है और सड़कों की मरम्मत भी कराई जा रही है। प्रमुख मार्गों पर रोज 4-5 जगहों पर पैचवर्क और सड़क सुधार का काम कराया जा रहा है।

रातभर पैचवर्क का जायजा लिया

टूटी सड़कों को लेकर नगर निगम की खूब थू थू हो रही है। ऐसे में महापौर पुष्यमित्र भार्गव पैचवर्क के काम की हकीकत जानने खुद आगे आए। उन्होंने देर रात तक सड़कों की मरम्मत के काम का जायजा लिया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम अधिकारियों के साथ रावजी बाजार, फूटी कोठी रोड और बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में घूमे। इन इलाकों में सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है जिसका उन्होंने गहराई से निरीक्षण किया।

15 दिन में करें मरम्मत

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम अधिकारियों और ठेकेदारों से मरम्मत के काम की प्र​गति जानी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत का काम अगले 15 दिनों में पूरा करें। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने को भी चेताया। महापौर के मुताबिक प्रमुख मार्गो के बाद शहर के वार्डों की अंदरूनी सड़कों और गलियों का पैचवर्क का काम शुरु किया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में मुसाखेड़ी देवास नाका मार्ग पर सत्यसांई सर्विस रोड का काम पूरा हुआ है। काम की धीमी गति पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमपीआरडीसी अधिकारियों को फटकार लगाई थी जिसके बाद रोड निर्माण के काम में खासी तेजी आ गई थी।