
MP News:इंदौर शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली करीब आधा दर्जन से अधिक फ्लाइट बीते दिन लेट हुई। गोवा, पुणे और चेन्नई जाने वाली फ्लाइट तीन घंटा लेट हुई जिससे यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह फ्लाइट एक घंटा देरी से रवाना हुई।
बेंगलूरु, मुंबई उड़ान भी एक घंटा देरी से गई। रायपुर की फ्लाइट 2 घंटा लेट साढ़े सात बजे गई। इंडिगो विमान की इंदौर से मुंबई की फ्लाइट डेढ़ घंटा देरी से दोपहर 1.26 बजे इंदौर पहुंची। शाम की मुंबई फ्लाइट भी डेढ़ घंटा देरी से 6.12 बजे इंदौर आई। प्रबंधन के अनुसार ऑपरेशनल कारणों के कारण उड़ान देरी से संचालित हुई है। कुछ समय में फिर से फ्लाइट ने आना-जाना किया।
इंडिगो इंदौर से गोवा जाने वाली उड़ान सुबह 11.45 बजे के बजाय तीन घंटा देरी से दोपहर 3.20 बजे रवाना हुई। गोवा जाने वाले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर खासा हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि एयरलाइंस कंपनी ने लेट होने की जानकारी नहीं दी। गोवा से आने वाली फ्लाइट भी सवा दो घंटा देरी से दोपहर 3.33 बजे इंदौर पहुंची।
इंडिगो की सुबह 11.45 बजे पुणे फ्लाइट दोपहर सवा तीन घंटा देरी से 3.33 बजे इंदौर से निकली। पुणे से साढ़े तीन घंटा देरी से शाम 6.38 बजे ये फ्लाइट इंदौर पहुंची। पुणे से आने के बाद शाम 7.10 बजे चेन्नई के यात्री इस फ्लाइट से रवाना हुए।
Published on:
06 Nov 2025 01:26 pm

