Cobra Stung Constable : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सांप के काटने से एक पुलिस आरक्षक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि, सदर बाजार इलाके में फर्स्ट बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को सांप ने काट लिया। वह रात में घोड़ों के अस्तबल में सांप पकड़ने गया था, तभी सांप ने उसे हाथ में काट लिया। घबराहट की स्थिति में अधिकारियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
सदर बाजार पुलिस के अनुसार, 47 वर्षीय संतोष फर्स्ट बटालियन का निवासी था। उसे शनिवार रात करीब 9 बजे सांप ने काट लिया था। उन्हें साथी स्वामी प्रसाद साहू उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात में उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि रात में जब घोड़ों के अस्तबल में सांप की सूचना मिली तो अधिकारी के कहने पर संतोष सांप का रेस्क्यू करने पहुंचे थे। उन्हें सांप पकड़ने में खासा महारत हासिल थी। क्योंकि, पहले भी वो कई सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर चुके थे, इसलिए उन्हें बुलाया गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। संतोष के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। वे इंदौर के ही रहने वाले थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के कई अधिकारी रात से ही लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं।
Updated on:
21 Sept 2025 02:27 pm
Published on:
21 Sept 2025 01:52 pm