Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

दिल्ली में धमाके के बाद इंदौर में बड़ी कार्रवाई, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, ये है वजह

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के आदेश पर इंदौर में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

After Delhi blast major action taken in Indore
After Delhi blast major action taken in Indore दिल्ली में धमाके के बाद इंदौर में बड़ी कार्रवाई (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट(Delhi Blast) के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के विभिन्न थानों में किराएदारों और कर्मचारियों की जानकारी न देने पर 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के आदेश पर की गई है। इसके अंतर्गत शहर में होटल, धर्मशाला, लॉज, होस्टल और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया।

अपराधों पर पाया जा सकेगा काबू

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया, इंदौर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घर, दुकान, होटल, हॉस्टल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले या ठहरने वाले लोगों की जानकारी थाने में देना सुनिश्चित करें। इससे न केवल अपराधों पर काबू पाया जा सकेगा, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।

इन स्थानों पर कार्रवाई

  • मल्हारगंज थाना : गुलरेज खान, असीत समंता (मकान मालिक)
  • गांधीनगर थाना : द्रौपदी बाई देलवार (मकान मालिक)
  • एमजी रोड थाना : भारत चौरसिया, जगदीश जोशी (मकान मालिक)
  • बाणगंगा थाना : ओमप्रकाश वर्मा (मकान मालिक)
  • चंदन नगर थाना : मोहमद शाबीर (मकान मालिक)
  • एरोड्रम थाना : राम भरोसे धनगर (व्यवसाय मालिक)
  • रावजी बाजार थाना : आवेश अंसारी (व्यवसाय मालिक)
  • भंवरकुआं थाना : गोरेश उधमदासनी, विवेक पाहुजा (व्यवसाय मालिक)
  • राजेंद्र नगर थाना : योगेश मालवीय, शुभम मिश्रा (होटल संचालक)
  • गांधीनगर थाना : राहुल योगी (होटल संचालक )