5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैरो राशिफल 5 दिसंबर 2025 : पौष मास का पहला दिन, मेष, कर्क, मिथुन को धन लाभ, वृषभ, वृश्चिक रहें सावधान

Tarot Card Reading 5 December 2025 : टैरो राशिफल 5 दिसंबर 2025: पौष मास का आरंभ! मेष, कर्क और मिथुन को धन लाभ, सिंह और धनु को मिलेगी शत्रुओं पर विजय। वृषभ और वृश्चिक राशि वाले खर्चों पर रखें ध्यान। जानें कन्या को क्यों रहना होगा सावधान और 12 राशियों के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स।

4 min read
Google source verification
Tarot Card Reading 5 December 2025

Tarot Card Reading 5 December 2025 : टैरो राशिफल 5 दिसंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Card Reading 5 December 2025 : दैनिक टैरो राशिफल आपको आपके आने वाले दिन की अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार का दिन, पौष मास के आरंभ का प्रतीक है। ज्योतिषीय रूप से, सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा वृषभ (रात्रि 10:15 बजे तक) के बाद मिथुन राशि में रहेंगे। इस शुभ दिन, मेष, कर्क और मिथुन राशि के जातक वित्तीय लाभ और साहस में वृद्धि देखेंगे, जबकि सिंह और धनु राशि वाले अपने प्रभाव और तेज से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को अपने खर्चों और कार्यों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। टैरो कार्ड की गणना के अनुसार, जानें कि शुक्रवार का यह विशेष दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आ रहा है।

आज के उपाय और खास बातें (Today Remedies)

तिथि: 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार (पौष मास प्रारंभ)

उपाय (शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी के लिए): मां लक्ष्मी को सफेद और लाल फूल (कमल/गुलाब) अर्पित करें। श्वेत वस्त्र धारण करें। चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करें। आर्थिक तंगी के लिए खीर और श्रीफल अर्पित करें। कमलगट्टे की माला से जप करें।

व्रत: रोहिणी व्रत, शुक्रवार व्रत (मां लक्ष्मी को समर्पित)।

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड की गणना के अनुसार, मेष राशि के जातकों को फोकस आज धन संबंधित मामलों पर अधिक रहने वाला है। आज आपके धन जमा करने से समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आज आप आर्थिक सलाहकार से विस्तृत चर्चा भी करेंगे। आज आप अपनी पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद पर धन खर्च होगा।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत है। क्योंकि, आप आज अपने लक्ष्य से थोड़ा भटक सकते हैं। गलत काम करने या दूसरों पर दबाव बनाने से आपका ही अहित हो सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। आपके खर्चों में भी आज बढ़ोतरी हो सकती है।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के जातक आज अपने जीवन के हर संघर्ष को पूरी बहादूरी के साथ सामना करेंगे। आज बाधाएं तो रहेंगी लेकिन, आपके अंदर एक अलग ही लेवल का साहस और बल देखने को मिलेगा। विदेशी स्रोत से धन लाभ की संभावना बनती है।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातक आज अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कामकाज में आसानी से तरक्की व मान सम्मान प्राप्त होगा। आपकी इच्छाओं को पूरा करने वाला दिन है। आर्थिक लिहाज से दिन सर्वश्रेष्ठ है।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातक जोश और उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बहुत तेजी से समय से पहले अपने काम पूरा करने के लिए दिन अनुकूल है। साथ ही आज आपके आप के प्रभाव में वृद्धि होगी आपके दुश्मन आपके सामने सर नहीं उठा पाएंगे।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों की वरिष्ठ अधिकारियों से वाद विवाद होने की संभावना दिखाई दे रही हैं। आप नए तरीके से काम करना चाहेंगे। जो उन्हें पसंद नहीं आएगा। उच्च अधिकारियों के साथ बेवजह का पंगा लेने से बचें, कमाई के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक ताकत के बल पर दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। कूटनीतिक मामलों के लिए समय अनुकूल है। दूसरे लोगों की गोपनीय बातों को भी आप बाहर निकालने का प्रयास कर सकते हैं। अपनी बातों को थोड़ा सीक्रेट रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Aaj ka Tarot Rashifal Scorpio)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातक अपने व्यापार व्यवसाय को लेकर काफी जुनून में रहेंगे। व्यापार विस्तार के लिए बिना सोचे समझे कार्य ना करें। ग्राहकों के साथ भी नरमी से पेश आना अच्छा रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन कुछ खास नहीं है। इसलिए अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करें क्योंकि, आपके खर्चे अधिक लगे रहेंगे।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों को काफी संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन, आप संघर्ष का बहादुरी से सामना करेंगे। उनके जबरदस्त तेज के आगे दुश्मन टिक नहीं पाएंगे। दिन आज आपके लिए बेहतरीन दिखाई दे रहा है। आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक आज एक के बाद एक कई निर्णय लेंगे। जल्दी बाजी में कोई चूक ना हो इस बात का ध्यान रखें। सभी पहलुओं को अच्छी तरह से समझने के बाद ही आगे बढ़े। कमाई के लिए बेहतरीन दिन है। बड़े हुए खर्चों को संभालने का प्रयास करें।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों के मन में आज काफी उतावलेपन रहने वाला है। आज आपके आसपास का माहौल खराब हो सकता है। कुछ लोग अपने कार्यों को घर से ही पूरा करने का प्रयास करेंगे। दिन सर्वश्रेष्ठ रहेगा। कमाई के लिए दिन सामान्य है।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातक अपनी पहचान बड़े लोगों में बनाने में कामयाब रहेंगे। जोखिम पूर्ण कार्य पूरा करने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। छोटे भाई बहन या पड़ोसियों के साथ रिश्तो में तनाव आ सकता है। आपके प्रयास धन को संचित करने में सहायक सिद्ध होंगे।