Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

टैरो राशिफल 16 नवंबर 2025 : वृश्चिक संक्रांति पर इन 5 राशियों के लिए बन रहे हैं खास योग , मिथुन को मिल सकता है पैतृक धन

Tarot Card Reading 16 November 2025 : टैरो राशिफल 16 नवंबर 2025: वृश्चिक संक्रांति, मार्गशीर्ष मास का 12वां दिन। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। मिथुन को पैतृक धन, कर्क को नई डील से लाभ, वृश्चिक संभलकर रहें। पढ़ें अपना टैरो भविष्यफल।

Tarot Card Reading 16 November 2025
Tarot Card Reading 16 November 2025 : टैरो राशिफल 16 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Card Reading 16 November 2025 : आज 16 नवंबर 2025 का दिन मार्गशीर्ष मास का 12वां दिन और रविवार है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे वृश्चिक संक्रांति होगी। चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन कई राशि वालों के लिए व्यावसायिक सफलता, आर्थिक लाभ और तनाव से मुक्ति लेकर आ सकता है, जबकि कुछ को लेनदेन में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के जातक अभी मौज-मस्ती में रहेंगे। उनका आज का दिन काफी हर्षोल्लास में बीतेगा। परिवारजनों के साथ से सभी महत्वपूर्ण काम आज पूरा कर लेंगे। ऑफिस या घर की साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। धन बचाने के लिए कंजूसी से खर्च करेंगे।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। यात्रा से व्यावसायिक सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। काम के सिवा शौक को पूरा करने की कोशिश करेंगे। करीबी लोगों की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। आज के दिन कमाई कम हो सकती है।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स रीडिंग के अनुसार, मिथुन राशि वालों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। जातकों का ध्यान खर्च कम करने पर होगा। रिसर्च वर्क से काम आसान होगा। आज के दिन पैतृक संपत्ति मिल सकती है। आर्थिक सलाह से धन निवेश करने पर लाभ होगा।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के मन की कामना आज पूरी होगी। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है। मैनेजमेंट सही से करने पर नए व्यावसायिक अवसर मिलेंगे। किसी नई डील के फाइनल होने की संभावना है। खर्चे अधिक होगा हालांकि कमाई अच्छी होने से आर्थिक भार नहीं आएगा।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक, सिंह राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लगन और परिश्रम से जिम्मेदारियां आसानी से पूरी कर लेंगे। काम के बीच में मौज-मस्ती का वक्त निकाल लेंगे। महंगी लग्जरियस वस्तु खरीद सकते हैं, जिससे अधिक धन खर्च होगा। कुछ लोग जमीन आदि भी खरीद सकते हैं।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के जातकों की इच्छा पूरी होगी। काम को बेहतर बनाने के लिए ज्ञान पाने की सकारात्मक कोशिश करेंगे। आपके क्रिएटिव आइडिया नए प्रोजेक्ट को बनाने में मदद करेंगे। प्रोजेक्ट पर काम धीरे आगे बढ़ेगा। आर्थिक हिसाब से दिन अच्छा रहेगा।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की रीडिंग के अनुसार, तुला राशि के जातक आज कामकाज में काफी आराम के मूड में रहेंगे। थोड़ा वर्कलोड भी हो सकता है। पूरा दिन मेंटली मजबूत रहेंगे और सही फैसले करेंगे। होटल इंडस्ट्री और प्रॉपर्टी से संबंध रखने वाले जातकों का दिन मन मुताबिक रहेगा। आपसे विरोधी हार जाएंगे। पारिवारिक विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। आज कमाई ज्यादा होगी।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत संभलकर रहने वाला है। मेहनत के बाद भी मन-मुताबिक परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। कामकाज में दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से भी दिन खास नहीं रहने की आशंका है। व्यापारियों को धन के लेनदेन में सचेत रहना होगा। उधार दिया हुआ पैसा आज रुक सकता है।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के जातक पुराने आर्थिक घाटे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुरानी भूलों से सीखकर सबक लेकर आज खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे। विपरीत परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद है, तो आज हल हो जाएगा। आर्थिक लिहाज से दिन अनूकुल रहेगा।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के जातक आज करियर को लेकर मेहनती रवैया बरतेंगे। आज किसी बात को लेकर स्ट्रेस रह सकता है। व्यापारी वर्ग सही मैनेजमेंट के बलबूते बिजनेस बढ़ाने में सफल होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन शुभ रहने वाला है। हर तरफ से पूरी सहायत मिलेगी।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स की रीडिंग बता रही है कि, कुंभ राशि के जातकों को आज आत्मचिंतन करना चाहिए। पुरानी भूलों के बारे में ज्यादा न सोचकर गलतियों से सबक लें। रिश्तों की उलझनों को दूर करने का प्रयास करने से हल नकलेगा। धन को लेकर असुरक्षा का भाव न रखें। आपके सारे खर्च सहजता से पूरे होंगे।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

मीन राशि की टैरो कार्ड्स गणना बता रही है कि जातकों के सामाजिक संबंध कोशिश करने से ठीक होंगे। छुट्टी वाले दिन आप ऊर्जा बढ़ाने में करेंगे। एंटरटेनमेंट व कलात्मक चीजों में रुचि बढ़ेगी। कम आय होने पर भी मानसिक संतोष बना रहेगा।