
Aaj Ka Rashifal 16 November : 16 नवंबर 2025 राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Aaj Ka Rashifal 16 November 2025 :सूर्य का राशि परिवर्तन और रविवार का संयोग: आज, 16 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष मास का 12वां दिन है और दिन रविवार है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज वृश्चिक संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव अपनी राशि का परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। रविवार होने के कारण यह दिन विशेष रूप से सूर्य देव को समर्पित है। इस विशेष दिन पर, आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से सूर्य के इस बड़े गोचर का सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत जीवन पर क्या असर पड़ेगा।
थोड़े अधिक प्रयास से कार्यों में गति आएगी। निराशा को हावी न होने दें. आर्थिक रूप से परिवार की मदद लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का व्यवहार सहयोगात्मक रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे।
शुभ रंग - ग्रीन कलर
शुभ अंक - 3
कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। विवाद सुलझेंगे। सही समय पर लिए हुए फैसलों के कारण लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लंबे समय की योजनाओं की अपेक्षा अल्प अवधि से जुड़े कार्यक्रम हाथ में लेने होंगे। प्रिय जनों से मुलाकात होगी।
शुभ रंग - रेड कलर
शुभ अंक - 8
व्यवस्थाओं पर पकड़ मजबूत होगी। विवादास्पद मामले सुलझेंगे। कार्य क्षेत्र की उलझने दूर होने से तनाव कम होंगे। लोक कल्याण के कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। प्रिय जनों से मुलाकात से उत्साहित रहेगें।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 1
अटकी हुई योजनाओं को वक्त रहते पूरा करने का दबाव रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोग अधिक व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से नई योजनाओं को हाथ में लेने का रास्ता साफ होगा।
शुभ रंग - क्रीम कलर
शुभ अंक - 8
त्वरित गति से लिए फैसलों के कारण दूसरों से बढत मिलेगी। वाहन में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अधूरी योजनाएं पूरी होने का लाभ मिलेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग - पिंक कलर
शुभ अंक - 2
कार्य कुशलता बढ़ेगी। परिणाम उत्साहवर्धक रहेंगे। धन की व्यवस्था होने से आर्थिक तंगी खत्म होगी। भाई बहनों की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। सरकारी कार्यों में प्राथमिकता मिलेगी।
शुभ रंग - डार्क ब्राऊन
शुभ अंक - 9
कार्य स्थल पर तालमेल के अभाव में परेशानी उठानी पड़ सकती है। समन्वय से काम लेना होगा। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। पारिवारिक तनाव कम होने से मांगलिक कार्यों में उत्साह बढ़ेगा। कोई विशेष जिम्मेदारी पूरी हो सकती है।
शुभ रंग - ब्राईट व्हाईट
शुभ अंक - 5
अनुशासन के साथ कार्य करना होगा। व्यक्तिगत को छोड़कर सामूहिक सफलता पर दृष्टि रखनी होगी। विरोधी उकसाने का प्रयास कर सकते हैं। कूटनीति से काम लेना होगा। साझेदारी संबंधों को देखभाल की आवश्यकता है।
शुभ रंग - सिल्वर कलर
शुभ अंक - 4
बैंकिंग या सरकारी तंत्र में जोड़-तोड़ से कार्य निकलवाने की प्रवृत्ति को त्यागना होगा। आगे चलकर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। छोटी अवधि के बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। समय विषेश रूप से अनुकूल है।
शुभ रंग - गोल्डन कलर
शुभ अंक - 3
आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामूहिक यात्रा तात्कालिक तनावों को कम करने में सहायक रहेगी। आर्थिक जिम्मेदारियां को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग - सलेटी कलर
शुभ अंक - 6
नियमित कार्यों के अलावा दूसरे कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। उच्च अधिकारी किसी खास मुद्दे पर अव्यावहारिक हो सकते हैं। भावनात्मक रिश्तों से सकारात्मक सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग - कॉपर कलर
शुभ अंक - 5
सामूहिक कार्यों से योजना से बड़े लक्ष्य प्राप्त किये जा सकेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति मोह बढ़ेगा। पूर्व में सही योजना का चयन किया हो तो प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग - सेफ्रान कलर
शुभ अंक - 9
Updated on:
15 Nov 2025 05:52 pm
Published on:
15 Nov 2025 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
