
Aaj Ka Rashifal 13 November 2025 : 13 नवंबर 2025 गुरुवार राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Aaj Ka Rashifal 13 November 2025 : 13 नवंबर 2025 का राशिफल : दैनिक पंचांग के अनुसार आज 13 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन है। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अल्पना मिश्रा से जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। यहां पढ़ें अपना विस्तृत राशिफल, जिसमें आपको शुभ रंग, शुभ अंक और अचूक सुझाव भी मिलेंगे।
आपके प्रयास आज उत्तम परिणाम नहीं देंगे। आपको जो भी काम सफल होते लग रहे हैं वो भी आज रुक जाएंगे, हालांकि यही काम आपको कुछ समय बाद बहुत बेहतर परिणाम भी देंगे। प्रेम सम्बन्धों में भी किसी तरह का विवाद बना रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में कलह रहेगी। जीवन साथी की भावना को आहत ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शिक्षा उत्तम।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - 10
सुझाव - सफ़ेद चीजों का दान करें।
पूर्व में किए गए कार्य, अब फलदायी सिद्ध होंगे। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घर या प्रॉपर्टी सम्बन्धी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अत्यंत शुभ है। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों के लिए भी दिन उत्तम है। शिक्षा में भी सफलता मिलेगी।
शुभ रंग - बादामी
शुभ अंक - 1
सुझाव - भाग्य बली करने हेतु विष्णु जी की आराधना करें।
यात्रा के दौरान सावधान रहें। सामान चोरी हो सकता है। मित्रों या छोटे भाईयों से बात करने में भी व्यवहार का विशेष ध्यान रखें। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। ऋण से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम सम्बन्ध में धोखा मिल सकता है। शिक्षा उत्तम रहेगी ।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - 2
सुझाव - यात्रा से पूर्व दिशा देखकर निकलें।
धन और वाणी दोनों पर नियंत्रण रखें। धन हानि हो सकती है। यदि आप डिप्रेशन में हैं तो इसके लिए किसी दूसरे को जिम्मेदार ना ठहराएं। अन्यथा घर-परिवार में अनावश्यक तनाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सर्वोत्तम रहेगा।
शुभ रंग - आसमानी
शुभ अंक - 6
सुझाव - प्राणायाम करें।
कल की समस्या आज भी मन को भ्रमित रखेंगी कहीं मन नहीं लगेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य भी परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले आज ना लें। स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी पेट का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेंगे। मित्र सहारा देंगे। शिक्षा में भी सुधार होगा।
शुभ रंग - महरून
शुभ अंक - 2
सुझाव - भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
आज किसी गुरु या तीर्थ स्थल जाना आपके मन को विशेष शांति देगा। धन के व्यर्थ खर्च से बचें। परिवार में प्रेम सौहार्द बनाए रखें। पिता की आज्ञा का पालन करें। बढ़ चढ़ कर पराक्रम कर करें। स्वास्थ्य में पैरों का विशेष ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्ध में धोखा हो सकता है।
शुभ रंग - सफेद
शुभ अंक - 3
सुझाव - कुत्तों को खाना खिलाएं ।
शेयर मार्किट में निवेश से बचें। अचानक से नुकसान हो सकता है। रात की नींद तनाव में गुजरेगी। हड्डियों का भी विशेष ध्यान रखें हालांकि सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। प्रेम-संबंधों में भी धन का व्यय हो सकता है।
शुभ रंग - पिंक
शुभ अंक - 2
सुझाव - देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें।
आज आपकी सोच बहुत ही गहरी और दूरगामी रहेगी। प्रापर्टी में भी निर्णय होंगे। राजनीति में लाभ होगा। किसी प्रकार का परिवर्तन करना चाहते है तो शुभ होगा। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम है। प्रेम सम्बन्धो में कटुता रहेगी।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - 3
सुझाव - विष्णु जी को पीले वस्त्र भेंट करें।
आज का दिन आपकी सोच को नई उड़ान देगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। उच्च शिक्षा के नये अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों का साथ बना रहेगा। जीवन में एक उल्लास रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कोई उलझे हो सकता है। स्वास्थ्य में पेट का ध्यान रखों।
शुभ रंग - केसरिया
शुभ अंक - 4
सुझाव - गाय को रोटी-गुड़ खिलाए।
जीवन में जितना ज्यादा व्यावहारिक होकर निर्णय लेंगे उतना ही बेहतर रहेगा। भावनात्मक होना नुकसान दे सकता है। काम की भाग-दौड़ बनी रहेगी। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। शिक्षा उत्तम रहेगी।
शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - 6
सुझाव - चायपत्ती का दान दें।
किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे। नवीन ऊर्जा और उत्साह के साथ आज दिन की शुरुआत होगी। नये अवसर भी प्राप्त होंगे। दाम्पत्य मित्रों का साथ भी मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ खटपट हो सकती है। शिक्षा में परिश्रम, प्रेम सम्बन्धो में सुधार।
शुभ रंग - काला
शुभ अंक - 10
सुझाव - चींटियों को दाना दें।
संबंधों में तनाव बना रहेगा। भावना आहत हो सकती है। मित्र सहयोग करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन ठीक है। सरकारी क्षेत्र में प्रमोशन या स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धो में भी सुधार होगा। शिक्षा में परिश्रम करना पड़ेगा।
शुभ रंग - सुनहरा
शुभ अंक - 2
सुझाव - चने की दाल का दान करें।
Published on:
13 Nov 2025 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
