
Goosebumps Causes: कभी आपने ध्यान दिया है कि जब ठंड लगती है, डर लगता है या कोई चीज बहुत भावुक कर देती है, तो हमारी त्वचा पर छोटे-छोटे गड्ढे या ऊबड़-खाबड़ निशान बन जाते हैं? इसे रोंगटे खड़े होना कहते हैं। यह महसूस तो सबको होता है, लेकिन इसके पीछे की जैविक वजह और उद्देश्य के बारे में कम ही लोग जानते हैं।
रोंगटे तब बनते हैं जब बालों के नीचे छोटे मांसपेशी समूह (arrector pili muscles) सिकुड़ते हैं। ये मांसपेशियां हमारे सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम द्वारा नियंत्रित होती हैं, जो हमारे शरीर की खतरे या तनाव का जवाब देने वाली प्रणाली है। जब हम ठंड, डर या किसी मजबूत भावना के संपर्क में आते हैं, ये मांसपेशियां बालों को खड़ा कर देती हैं और त्वचा पर ऊबड़-खाबड़ निशान बन जाते हैं।
जानवरों में, जिनके शरीर पर घना बाल होता है, रोंगटे शरीर में हवा रोककर गर्मी बनाए रखने और दुश्मनों को बड़ा दिखाने में मदद करते थे। इंसानों में शरीर के बाल बहुत कम होते हैं, इसलिए यह थर्मो-रेगुलेटरी फायदा लगभग खत्म हो गया। फिर भी यह रिफ्लेक्स अब भी मौजूद है। साइकोफिजियोलॉजी (2024) में प्रकाशित एक शोध से पता चला है कि रोंगटे वाले मांसपेशी समूह बालों की जड़ में स्टेम सेल्स को संकेत दे सकते हैं, जिससे ऊतक की मरम्मत और रख-रखाव में मदद मिलती है।
अचानक ठंड लगना या तापमान में बदलाव होने की वजह से ऐसा होता है। कई बार डर, आश्चर्य या भावुक अनुभव जैसे संगीत सुनना भी हो सकता है। खतरे या तनाव वाली स्थिति में एड्रेनालाईन का बढ़ना, कभी-कभी कुछ दवाइयों या शारीरिक समस्याओं से भी लगातार रोंगटे आ सकते हैं।
भावनाओं के कारण आने वाले रोंगटे यह दिखाते हैं कि शरीर में उच्च उत्तेजना है। शोधों में पाया गया है कि जब लोग भावुक होते हैं या बहुत रोमांचक अनुभव करते हैं, तब अक्सर रोंगटे और आंसू एक साथ आते हैं। यह मन और शरीर के बीच गहरे संबंध का संकेत है।
अक्सर रोंगटे सामान्य और harmless होते हैं। लेकिन अगर लगातार, बिना वजह या बार-बार आते हैं, तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है, जैसे ऑटोनॉमिक डिसरेगुलेशन, मिर्गी या दवा के रिएक्शन से। ऐसे मामलों में डॉक्टर से परामर्श जरूरी है।
आप देखिए कि रोंगटे किस वजह से आते हैं। ठंड, डर, संगीत या भावनाओं की वजह से? शरीर और मन के संबंध को समझिए, रोंगटे के साथ दिल की धड़कन बढ़ना। इसका मतलब sympathetic system सक्रिय।ज्यादातर harmless होते हैं, पर लगातार या अजीब रोंगटे हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाए।
Published on:
09 Nov 2025 01:22 pm

