
Dwi Dwadash Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का गोचर यानी उनका राशि परिवर्तन हमारे जीवन पर सीधा असर डालता है। खासतौर पर जब शुक्र जो दैत्यों के गुरु और सौंदर्य, प्रेम व ऐश्वर्य के प्रतीक माने जाते हैं अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका प्रभाव हर व्यक्ति पर किसी न किसी रूप में जरूर दिखता है।
2 नवंबर 2025 को शुक्र ने अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश किया है। इस गोचर के साथ ही मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है, जो पंच महापुरुष योगों में से एक अत्यंत शुभ योग माना जाता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सौंदर्य, समृद्धि, प्रेम और भौतिक सुखों की वृद्धि होती है। अब तुला राशि में स्थित शुक्र ग्रह, ऊर्जावान ग्रह मंगल के साथ एक विशेष संयोग बनाने जा रहे हैं। मंगल साहस, ऊर्जा और कर्म के प्रतीक हैं, जबकि शुक्र प्रेम, कला और भौतिक सुख के कारक हैं। जब ये दोनों ग्रह एक खास स्थिति में आते हैं, तो जीवन के कई पहलुओं जैसे धन, करियर, रिश्ते और भाग्य में बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं।
वैदिक गणना के अनुसार, 10 नवंबर 2025 की सुबह 9:46 बजे, शुक्र और मंगल 30 डिग्री के अंतर पर होंगे। इस संयोग से द्वादश योग का निर्माण होगा, जो अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है। यह योग कुछ राशियों के लिए धनलाभ, प्रतिष्ठा और सफलता का दौर लेकर आएगा, वहीं कुछ लोगों के लिए यह नई शुरुआत और रचनात्मक उपलब्धियों का समय साबित होगा।
मेष राशि वालों के लिए शुक्र और मंगल का यह संयोग आपके सातवें भाव में बन रहा है, जो साझेदारी, विवाह और बिजनेस संबंधों से जुड़ा होता है। यह समय आपके रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ाएगा। जो लोग विवाहित हैं, उनके संबंधों में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। वहीं अविवाहित जातकों के लिए विवाह या नए रिश्ते के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में साझेदारी से बड़ा लाभ मिल सकता है, और नई डील्स आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी।
धनु राशि के जातकों के लिए यह योग ग्यारहवें भाव में बन रहा है, जो लाभ, उपलब्धि और आकांक्षाओं से जुड़ा है। यह समय आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और नए आय स्रोत खुल सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, प्रभावशाली लोगों से संपर्क फायदेमंद रहेगा। प्रमोशन या करियर ग्रोथ के योग भी बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि के लिए यह संयोग बारहवें भाव में बन रहा है, जो विदेश यात्रा, आध्यात्मिकता और अप्रत्याशित लाभ से जुड़ा है। यह योग आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। विदेश से जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिल सकती है। जो लोग कला, म्यूजिक या डिजाइनिंग से जुड़े हैं, उन्हें नए मौके और पहचान मिलेगी। मानसिक शांति बढ़ेगी और पुराने तनाव कम होंगे।
Updated on:
09 Nov 2025 01:19 pm
Published on:
09 Nov 2025 10:48 am

