
फोटो सोर्स इलेक्शन कमीशन के ऑफिशियल अकाउंट से
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पंजीकृत तीन राजनीतिक दलों को कारण बताओं नोटिस जारी की गई।मान्यता विहीन इन राजनीतिक दलों पर निर्वाचन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। 25 सितंबर को इन राजनीतिक दलों के पते पर यह नोटिस उपलब्ध कराई जाएगी इसके अलावा तहसील मुख्यालय पर भी चस्पा किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर गोंडा जिले में पंजीकृत राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गोंडा व तरबगंज ने आदेश जारी किया है। अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा द्वारा गोण्डा व तरबगंज तहसील पंजीकृत लेकिन मान्यता प्राप्त न होने वाले राजनीतिक दलों से संबंधित नोटिस की प्रतियां उनके पते पर उपलब्ध कराते हुए उसकी पावती रसीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशानुसार संबंधित राजनीतिक दलों को यह नोटिस विशेष वाहक के माध्यम से 25 सितंबर 2025 तक उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इसकी प्रतियां तहसील मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जाएंगी।
Updated on:
25 Sept 2025 09:58 am
Published on:
25 Sept 2025 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
