Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

UP Home Guard Vacancy 2025: यूपी होम गार्ड में 41,424 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आपके जिले में कितने पद खाली हैं और कौन कर सकता है आवेदन?

UP Home Guard Vacancy 2025 में 41,424 पदों पर बंपर भर्ती शुरू हो गई है। 10वीं पास उम्मीदवार 18 से 30 वर्ष आयु सीमा के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लखनऊ

Rahul Yadav

Nov 20, 2025

UP Home Guard Vacancy 2025
UP Home Guard Vacancy 2025 (Image: Gemini)

UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य भर में होमगार्डों की भारी भरकम भर्ती का ऐलान कर दिया है। 75 जिलों में कुल 41,424 पदों पर नियुक्ति होनी है और इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती का फायदा उठा सकते हैं।

भर्ती का नोटिफिकेशन 18 नवंबर 2025 को जारी किया गया और आवेदन की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2025 तय की गई है। अगर आप भी इस वैकेंसी का इंतजार कर रहे थे तो जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

UP Home Guard Recruitment 2025: भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

नीचे टेबल में भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी देख सकते हैं।

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पद का नामहोम गार्ड
कुल पद41,424
नियुक्ति स्थानउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रारंभ18 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2025
शैक्षिक योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18-30 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

UP Home Guard Recruitment 2025: किस जिले में कितनी रिक्तियां?

जिलाकुल पदसामान्य (UR)अनुसूचित जाति (SC)अनुसूचित जनजाति (ST)अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
आगरा123249525824332123
फ़िरोज़ाबाद484196101913048
मैनपुरी38315580710338
मथुरा489198102913248
अलीगढ़8533421791723085
एटा3291346968832
हाथरस495201103913349
कासगंज2991236258029
बरेली7613061591520576
बदायूँ6292541321216962
पीलीभीत45118294912145
शाहजहाँपुर7202891511419472
मेरठ6882781441318568
गाजियाबाद102422122710
बुलंदशहर6632661391317966
बागपत218904545821
हापुड़2681095657226
गौतमबुद्ध नगर42117088811342
मुरादाबाद46218697912446
रामपुर38215480710338
अमरोहा3541437479535
बिजनौर5732311201115457
सम्भल5602251171115156
सहारनपुर5862361231115858
मुजफ्फरनगर39516182710639
शामली3071256468230
अयोध्या45218294912245
बाराबंकी6152471291216661
सुल्तानपुर5512221151114855
अम्बेडकरनगर43417591811743
अमेठी45318295912245
चित्रकूट242995046524
हमीरपुर3401387169134
बांदा481194101912948
महोबा111462322911
गोण्डा8263321731622382
बहराइच6592661381317765
बलरामपुर5512221151114855
श्रावस्ती221904645922
झाँसी45618495912345
ललितपुर188783935018
जालौन43317690811643
कानपुर नगर194778240838525194
कानपुर देहात38015479710238
इटावा485197101913048
फर्रुखाबाद42016988811342
कन्नौज3201296768632
औरैया3321356968933
लखनऊ137155028727370137
हरदोई107243022521289107
सीतापुर9273731941825092
रायबरेली47219099912747
खीरी6292541321216962
उन्नाव7382981541419973
आज़मगढ़8673481821723486
मऊ3181306668531
बलिया7042831471419070
बस्ती5372181121014453
सिद्धार्थनगर41917087811341
संतकबीर नगर2521025256825
गोरखपुर8303331741622483
कुशीनगर6242511311216862
देवरिया6672681401318066
महाराजगंज46218697912446
मिर्जापुर47619399912847
भदोही431990114
सोनभद्र2501015256725
प्रयागराज121949025524329121
फतेहपुर5832351221115758
प्रतापगढ़7262921521419672
कौशाम्बी2901186057829
वाराणसी100440321020271100
गाज़ीपुर6932791451318769
जौनपुर9003601891824390
चंदौली3501417379435

UP Home Guard Vacancy 2025 Eligibility Criteria: कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो और जिनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच हो। यानी न तो उम्र इससे कम होनी चाहिए और न ही ज्यादा। शिक्षा और उम्र बस ये दो शर्तें पूरी करने वाले सभी युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं।

UP Home Guard Vacancy 2025 Apply Fees: आवेदन शुल्क कितना है?

सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क एक समान है।

कैटेगेरीशुल्क
सभी उम्मीदवार100 रुपये
भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन होगा।

UP Home Guard Exam Pattern 2025: परीक्षा कैसी होगी?

इस भर्ती में लिखित परीक्षा में चार विषय शामिल किए गए हैं। पेपर कुल 2 घंटे का होगा।

विषयप्रश्नअंकसमय
सामान्य ज्ञान1001002 घंटे
प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।


UP Home Guard Vacancy 2025 Salary: 2025 में यूपी होमगार्ड की सैलरी कितनी है?

UP होमगार्ड्स को नियमित वेतन नहीं, बल्कि रोजाना काम के आधार पर मानदेय मिलता है। अगर कोई होमगार्ड पूरे 30 दिन ड्यूटी करे, तो उसकी मासिक कमाई करीब 20,200 रुपये तक हो जाती है। उन्हें ड्यूटी के समय महंगाई भत्ता और कुछ अन्य भत्ते भी मिलते हैं। क्योंकि वे स्थायी सरकारी कर्मचारी नहीं होते इसलिए पेंशन नहीं मिलती है, लेकिन सेवा खत्म होने पर एकमुश्त आर्थिक मदद और बीमा का फायदा दिया जाता है।

UP Home Guard Vacancy 2025 Online Apply: कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • OTR (One Time Registration) पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें।
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • 100 रुपये शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।