Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

कैच

कैच

ई-पेपर

ई-पेपर

RRB Group D Exam 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा शेड्यूल जारी, नवंबर से होंगे एग्जाम, देखें एडमिट कार्ड, पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल

RRB Group D Exam 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है। परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होगी। जानें एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी स्लिप, पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल।

भारत

Rahul Yadav

Sep 09, 2025

RRB Group D Exam 2025
RRB Group D Exam 2025 Dates (Image: Gemini)

RRB Group D Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह भर्ती केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) नंबर 08/2024 के अंतर्गत लेवल-1 (7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स) के अलग-अलग पदों पर की जा रही है।

RRB Group D Exam 2025 कब होगा?

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, RRB Group D परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी और दिसंबर के अंत तक आयोजित होगी।

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप

एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा से 10 दिन पहले जारी होगी।

एडमिट कार्ड: परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

कितनी हैं वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में 32,438 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

RRB Group D Admit Card 2025 ऐसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 08/2024 (Level-1) Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

  • रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की पहचान आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से होगी।
  • उम्मीदवारों को ओरिजिनल आधार कार्ड या ई-वेरीफाइड आधार कार्ड का प्रिंट साथ लाना होगा।
  • जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय आधार सत्यापन नहीं किया है, उन्हें rrbapply.gov.in पर जाकर पहले ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।
  • UIDAI सिस्टम में आधार 'अनलॉक' होना जरूरी है।

CBT परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट
  • कुल प्रश्न: 100
  • जनरल साइंस: 25 प्रश्न
  • गणित: 25 प्रश्न
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 प्रश्न
  • जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स: 20 प्रश्न
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर ⅓ अंक काटा जाएगा।
  • मार्क्स नॉर्मलाइजेशन लागू होगा।
  • कुल रिक्तियों के तीन गुना उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा।

न्यूनतम पासिंग प्रतिशत

  • सामान्य वर्ग (UR): 40%
  • EWS: 40%
  • OBC (नॉन क्रीमी लेयर): 30%
  • SC: 30%
  • ST: 30%

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

फिजिकल टेस्ट की शर्तें

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

  • एक बार में 35 किलो वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।

महिला उम्मीदवारों के लिए

  • एक बार में 20 किलो वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय-समय पर RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें ताकि परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाए।


पत्रिका कनेक्ट